एक्सप्लोरर

Nestle India: विवादों में फंसे सेरेलेक पर नेस्ले ने दी सफाई, आरोपों को गलत बताया 

Cerelac: नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी सुरेश नारायणन ने कहा कि हम यूरोप और भारत के बच्चों में भेदभाव नहीं करते हैं. हम FSSAI द्वारा तय की गई लिमिट से भी कम एडेड शुगर सेरेलेक में डालते हैं.

Cerelac: बच्चों के लिए मशहूर फूड प्रोडक्ट सेरेलेक (Cerelac) में ज्यादा एडेड शुगर होने के आरोप लग रहे हैं. इन आरोपों के चलते हाल ही में दावा किया गया था एफएसएसएआई (FSSAI) ने नेस्ले इंडिया (Nestle India) के इस मशहूर प्रोडक्ट के सैंपल जांच के लिए इकट्ठे किए हैं. अब इन आरोपों पर नेस्ले इंडिया ने सफाई दी है. उन्होंने सेरेलेक के ऊपर लग रहे सभी आरोपों से इंकार किया है. कंपनी ने कहा कि सेरेलेक में नियमों के दायरे में ही एडेड शुगर है. इसमें साल दर साल कमी की जा रही है. 

सेरेलेक में नियमों के दायरे में है शुगर

नेस्ले इंडिया ने कहा कि हम भारत सरकार के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं. सेरेलेक में नियमों के दायरे से भी कम एडेड शुगर है. कंपनी के चेयरमैन एवं एमडी सुरेश नारायणन (Suresh Narayanan) ने बताया कि सेरेलेक में शुगर मिलाई जा रही है. मगर, यह नियमों के दायरे में है. हम इसको स्पष्ट रूप से अपने डिब्बे पर भी लिखते हैं. कंपनी किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं कर रही है. पिछले 5 साल में एडेड शुगर में 30 फीसदी कमी भी की गई है. इससे आगे भी घटाया जाएगा. 

यूरोप में बिक रहे सेरेलेक में नहीं होती एडेड शुगर 

नेस्ले इंडिया ने बेबी फूड ब्रांड सेरेलेक पर लग रहे आरोपों पर पहली बार सफाई दी है. स्विट्जरलैंड की एक जांच संस्था पब्लिक आई और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत में बिक रहे सेरेलेक में एडेड शुगर है. भारत में बिक रहे सेरेलेक में शुगर मिलाई जा रही है. यूरोप में बिकने वाले बेबी फूड प्रोडक्ट्स में कंपनी एडेड शुगर नहीं मिलाती है. 

FSSAI ने 13.6 ग्राम एडेड शुगर की दी है मंजूरी 

सुरेश नारायणन ने बताया कि 18 महीने से छोटे बच्चों के लिए प्रोडक्ट ग्लोबल लेवल पर तैयार किए जाते हैं. इन्हें बनाते समय बच्चों के लिए कार्बोहाईड्रेट, एनर्जी, प्रोटीन, फैट, विटामिन, मिनरल्स और सप्लीमेंट्स की जरूरत का ध्यान दिया जाता है. भारत के बच्चों और यूरोप के बच्चों में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. FSSAI ने प्रति 100 ग्राम बेबी फूड में 13.6 ग्राम एडेड शुगर की मंजूरी दी हुई है. नेस्ले के सेरेलेक में सिर्फ 7.1 ग्राम एडेड शुगर ही है. इसलिए हमारे ऊपर लगाए गए आरोप दुर्भाग्यपूर्ण हैं.

ये भी पढ़ें 

Government Employees: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, फिर से बढ़ जाएगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget