एक्सप्लोरर

Government Employees: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, फिर से बढ़ जाएगी सैलरी

Central Government: केंद्र सरकार ने होली से पहले महंगाई भत्ते में इजाफा किया था. इसके चलते एचआरए भी बढ़ गया था.

Central Government: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब बच्चों की शिक्षा के लिए ज्यादा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की सीमा बढ़ा दी गई है. हाल ही में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में भी इजाफा किया था. इसके बाद चुनाव की घोषणा से पूर्व कई राज्य सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए हाइक का ऐलान किया था. बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी, 2024 से लागू हुआ था.

डीए की वजह से बढ़ जाता है शिक्षा भत्ता   

कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश में शिक्षा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की सीमा बढ़ाने की जानकारी दी. मंत्रालय ने साल 2018 के एक दिशानिर्देश का हवाला देते हुए कहा कि आदेश में प्रावधान है कि जब भी संशोधित वेतन में महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक बढ़ जाएगा तो बच्चों के शिक्षा भत्ते और छात्रावास सब्सिडी की सीमा स्वाभाविक रूप से 25 फीसदी बढ़ जाएगी. मंत्रालय ने कहा कि एक जनवरी, 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होने के मद्देनजर बच्चों के शिक्षा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की राशि के बारे में जानकारी मांगी जा रही है.

शिक्षा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी में इजाफा

कार्मिक मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा गया है कि अब सरकारी कर्मचारियों द्वारा किए गए वास्तविक खर्चों के बावजूद बच्चों के शिक्षा भत्ते की प्रतिपूर्ति की राशि 2,812.5 रुपये प्रति माह होगी और छात्रावास सब्सिडी 8,437.5 रुपये प्रति माह होगी. इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में राशि में बदलाव का भी जिक्र किया गया है. मंत्रालय ने कहा कि ये संशोधन एक जनवरी, 2024 से लागू हैं.

महंगाई भत्ते के साथ ही बढ़ गया था एचआरए

केंद्र सरकार ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते को 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया था है. यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी से लेकर 30 जून, 2024 तक के लिए बढ़ाया गया था. इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी बढ़ गया था. अब एचआरए बढ़कर 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी हो गया है.

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: दिल्ली यात्रा की है तैयारी तो ध्यान दीजिए, कई ट्रेन हुईं डायवर्ट और कैंसिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget