एक्सप्लोरर

Nephro Care IPO: इस आईपीओ पर टूट पड़े इन्वेस्टर, 3 दिन में 715 गुने से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब

Nephro Care India IPO: इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए निवेशकों को 1 लाख रुपये से ज्यादा की जरूरत थी, लेकिन उसके बाद भी आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला...

मेडिकेयर सेगमेंट की कंपनी नेफ्रो केयर इंडिया के हाल ही में लॉन्च आईपीओ को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला है. कोलकाता स्थित इस कंपनी के आईपीओ को 3 दिनों में 715 गुने से भी ज्यादा सब्सक्राइब किया गया है.

एनएसई एसएमई पर होगी लिस्टिंग

नेफ्रो केयर इंडिया का 41.26 करोड़ रुपये का आईपीओ शेयर बाजार में 28 जून को ओपन हुआ था. आईपीओ के लिए 2 जुलाई यानी कल तक बोली लगाई जा सकती थी. इस आईपीओ में सिर्फ फ्रेश शेयरों का इश्यू था. आईपीओ के जरिए कंपनी के 45.84 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं. एसएमई कैटेगरी के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 85 से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. इसके शेयर 5 जुलाई को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे.

इतना बड़ा था नेफ्रो केयर आईपीओ

नेफ्रो केयर इंडिया के आईपीओ के एक लॉट में 1,600 शेयर रखे गए थे. इश्यू प्राइस के हिसाब से देखें तो इस आईपीओ में पैसे लगाने के निए एक खुदरा निवेशक को कम से कम 1 लाख 44 हजार रुपये की जरूरत पड़ी. एचएनआई कैटेगरी में निवेशक कम से कम 2 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे यानी उन्हें कम से कम 2 लाख 88 हजार रुपये लगाने की जरूरत पड़ी.

इस तरह से सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

आईपीओ के लॉट का साइज बड़ा होने और न्यूनतम जरूरी रकम ज्यादा होने के बाद भी इसे निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला. आईपीओ को एनआईआई कैटेगरी में सबसे ज्यादा 1,787.19 गुना सब्सक्राइब किया गया. क्यूआईबी कैटेगरी में निवेशकों ने आईपीओ को 245.14 गुना सब्सक्राइब किया. वहीं खुदरा निवेशकों के लिए रखे गए पोर्शन को 634.12 गुना सब्सक्राइब किया गया. इस तरह आईपीओ को ओवरऑल 715.78 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

निवेशकों में दिग्गज बैंकर भी शामिल

नेफ्रो केयर इंडिया कोलकाता में अस्पताल चलाती है. कंपनी की शुरुआत डॉ प्रतिम सेनगुप्ता ने 2014 में की थी. कंपनी के निवेशकों में कई बड़े नाम शामिल हैं. उनमें दिग्गज बैंकर दीपक पारेख का भी नाम है. आईपीओ के ड्राफ्ट के अनुसार, कंपनी इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल एक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल शुरू करने में में करेगी. उसके अलावा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में भी कुछ रकम खर्च की जाएगी.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार के निवेशकों को झटका, अब जीरोधा पर नहीं मिलेगा ब्रोकरेज चार्ज से छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
MSME Bill: समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget