एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: बिजनेस की दुनिया में भी उतरे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, इस स्टार्टअप में किया इनवेस्ट  

Neeraj Chopra: जेवलिन थ्रो सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने स्टार्टअप में निवेश करके बिजनेस यात्रा की शुरुआत कर दी है. उन्होंने स्थानीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म में पैसा लगाया है.

Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने बिजनेस की दुनिया में भी अपने कदम रखे हैं. जेवलिन थ्रो (Javelin Throw) के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने एक ओटीटी स्टार्टअप में निवेश करके अपनी बिजनेस यात्रा की शुरुआत कर दी है. उन्होंने रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज (Stage OTT App) में पैसा लगाया है. यह एप तेजी से लोकप्रिय हुआ है. इस पर हिंदी के साथ ही स्थानीय भाषाओं में भी कंटेंट उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि, अभी तक नीरज के निवेश और हिस्सेदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.  

2019 में लांच हुआ स्टेज 

ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म कोविड-19 के बाद बहुत लोकप्रिय हुए. इन्होंने करोड़ों घरों में अपनी जगह बना ली है. स्टेज एप भी 2019 में ही लॉन्च हुआ था. इसके 60 लाख से ज्यादा इनस्टॉल हो चुके हैं. साथ ही करीब 5.5 लाख लोग इसके सब्सक्राइबर हैं. यह ओटीटी एप स्थानीय भाषाओं और बोलियों में कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है. 

मुझे अपनी भाषा पर गर्व है- नीरज चोपड़ा 

नीरज चोपड़ा ने बताया कि हम जिन जगहों से आते हैं, वहां की संस्कृति, भाषा और बोलियों को बढ़ावा देना बेहद जरुरी है. यह मेरी पहचान है और मुझे इस पर गर्व है. इसलिए मैंने स्टेज में इनवेस्ट करने का फैसला किया है. हम साथ मिलकर विविधताओं और भाषाओं को आगे बढ़ने का काम करेंगे. इस पार्टनरशिप का एलान नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में किया, जो कि हरियाणा के पानीपत जिले में पड़ता है.  

कंपनी और बेहतर होकर काम करेगी

स्टेज के सीईओ और को फाउंडर विनय सिंघल ने कहा कि हम नीरज चोपड़ा का स्वागत करते हैं. उनके जुड़ने से कंपनी और बेहतर होकर काम करेगी. हमने क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों का कंटेंट लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है. लोगों का प्यार हमें और अच्छा करने की प्रेरणा देता है.

नीरज के जुड़ने से ब्रांड मजबूत होगा 

इस अवसर पर बोलते हुए जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के सीओओ दिव्यांशू सिंह ने कहा कि नीरज ग्लोबल आइकॉन और स्पोर्ट्स सुपरस्टार हैं. उन्होंने देश के लिए इंटरनेशनल लेवल पर गेम्स में बहुत नाम कमाया है. इसके बावजूद वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. हमारा मानना है कि उनके साथ यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण होगी. उनका स्टेज के साथ निवेशक के तौर पर जुड़ना ब्रांड के लिए बहुत महत्वपूर्ण निर्णय होगा.  

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

टाटा ग्रुप की इस कंपनी पर एक हफ्ते में दूसरी बार लगा करोड़ों डॉलर का जुर्माना, मामला जानकर चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?
सोने में 2.5% और चांदी में 4% से ज्यादा उछाल, शादी के सीजन में खूब ढीली होगी आपकी जेब
सोने में 2.5% और चांदी में 4% से ज्यादा उछाल, शादी के सीजन में खूब ढीली होगी आपकी जेब

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget