एक्सप्लोरर

Mutual Fund में SIP के जरिए निवेश की बना रहे हैं प्लानिंग तो इस तरह ऑनलाइन करें इन्वेस्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आपको बता दें कि आप जिस भी कंपनी में SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं सबसे पहले उस कंपनी के बेवसाइट पर जाए. इसके बाद वहां सोशल मीडिया की तरह ही साइन अप कर सकते हैं.

आजकल हर व्यक्ति कमाने के साथ निवेश को भी बहुत जरूरी मानता है. आजकल बड़ी संख्या में लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह कम जोखिम में निवेशकों को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न देने में मदद करता है. पिछले 10-15 सालों में म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. अगर आप एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से पैसे जमा कर सकते हैं. एसआईपी के जरिए आप हर महीने कम से कम 500 रुपये का निवेश कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको म्यूचुअल फंड में ऑनलाइन SIP करने तरीके के बारे में जानते हैं-

सबसे पहले करें रजिस्ट्रेशन-
आपको बता दें कि आप जिस भी कंपनी में SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं सबसे पहले उस कंपनी के बेवसाइट पर जाए. इसके बाद वहां सोशल मीडिया की तरह ही साइन अप कर सकते हैं. अपना अकाउंट बनाने के लिए आपको मांगी गयी सभी जानकारी देनी होगी. इन डिटेल्स की मदद से आप SIP कर सकते हैं और बाद में राशि निकाल भी सकते हैं.

केवाईसी करवाना भी है जरूरी-
इसके बाद म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने के केवाईसी भी करवाना जरूरी है. इसके लिए आपके पास आधार कार्ड नंबर देना होगा. इसके साथ ही आपको पैन कार्ड नंबर, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी. सभी जानकारी अपडेट करने के बाद आप एसआईपी कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन एसआईपी करने के तरीके के बारे में-

म्यूचुअल फंड में ऑनलाइन SIP करने का तरीका-
इसके लिए आप सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट पर क्लिक करें और अपने पसंद की एसआईपी का चुनाव करें.
इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, पैन की जानकारी आदि दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म में फिल करें.
इसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं.
इसके बाद अपने बैंक डिटेल्स फिल करें और भी बैंक खाते में ऑटो-डेबिट अमाउंट को सेट करें.
इसके बाद कंपनी के वेबसाइट पर बनाएं अकाउंट में लॉगिन करें.
फिर अपने म्यूचुअल फंड में कितनी राशि की SIP कर रहे हैं उसे सेट करें.
अब हर महीने तय की गई राशि के द्वारा आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से SIP कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

PPF अकाउंट में हर महीने इस तारीख तक जरूर जमा करें पैसा, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

बाल आधार कार्ड बनवाते वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल, बाद में नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget