एक्सप्लोरर

PPF अकाउंट में हर महीने इस तारीख तक जरूर जमा करें पैसा, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

आपको बता दें कि फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई निवेशक 1 से 5 तारीख के बीच में निवेश करता है तो ऐसी स्थिति में उसे पूरे महीने का ब्याज दर कंपाउंडिंग के अनुसार मिलता है.

PPF Account Update: समझदार व्यक्ति वही है तो कमाने के साथ सेविंग करता है. कोरोना महामारी के बाद लोग सेविंग के महत्व को ज्यादा समझने लगे हैं. अगर आप भी अपनी सैलरी का एक हिस्सा किसी जगह निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास कई निवेश के ऑप्शन है. उन्हीं में से एक ऑप्शन हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF). पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में निवेश करने पर आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न का लाभ मिलता है. इसके साथ ही निवेशक को टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है.

लेकिन, क्या आपको पता है कि महीने के किस समय इस स्कीम में निवेश करने पर आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा. कई फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई निवेशक हर महीने की एक से लेकर 4 से 5 तारीख के बीच में पीपीएफ अकाउंट में निवेश करता हैं तो ऐसी स्थिति में उसे ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलता है.इस स्कीम में फिलहाल सरकार 7.1 प्रतिशत रेट ऑफ इंटरेस्ट मंथली कम्पाउंडिंग पर ऑफर कर रही है. इसके साथ ही यह  रेट ऑफ इंटरेस्ट तीन महीने पर रिवाइज किया जाता है.

5 तारीख तक निवेश करने पर मिलता है यह लाभ
आपको बता दें कि फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई निवेशक 1 से 5 तारीख के बीच में निवेश करता है तो ऐसी स्थिति में उसे पूरे महीने का ब्याज दर कंपाउंडिंग के अनुसार मिलता है. वहीं 5 तारीख के बाद जो अमाउंट अकाउंट में रहेगा उसी का कैलकुलेशन किया जाएगा. अगर आप पूरे साल में ज्यादा से ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो एक बार में ही पीपीएफ अकाउंट में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में आप ज्यादा से ज्यादा एक साल में 1.5 लाख रुपये निवेश कर सकते है. अगर आप हर महीने के हिसाब से निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हर महीने 12,500 रुपये का निवेश 1 से 5 तारीख के बीच कर दें. इससे आपको पूरे महीने मिलने वाले ब्याज का लाभ मिलेगा.

पीपीएफ स्कीम की खास बातें-
-किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में आप इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं. याद रखें कि केवल एक व्यक्ति का एक ही पीपीएफ अकाउंट खुल सकता है.
-इस स्कीम में आप 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं.
-15 साल की अवधि पूरी होने के बाद आप इसे 5 साल के लिए और बढ़ सकते हैं.
-इस स्कीम के तहत आप साल भर में 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं.
-मौजूदा वित्त वर्ष में इस स्कीम के तहत 7.1 प्रतिशत रेट ऑफ इंटरेस्ट मिल सकता है.
-आप इस स्कीम के तहत  सिंगल और जॉइंट दोनों तरह का अकाउंट खुलवा सकते हैं.
-इस स्कीम में आप नॉमिनी को भी डाल सकते हैं.
-इस स्कीम के तहत आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट का लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें-

छोटे निवेश में शुरू करना चाहते हैं बिजनेस तो करें यह ऑनलाइन कारोबार, थोड़े समय में होगी लाखों की कमाई

Maruti Suzuki to Hike Prices: पेट्रोल, डीजल सीएनजी के बाद कारें होंगी महंगी, मारुति सुजुकी अप्रैल के आखिर तक बढ़ायेगी कारों के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget