एक्सप्लोरर

Mutual fund calculator: जानें किस तरह की SIP में निवेश करने पर हर महीने मिल सकते हैं 3 लाख रुपये

अगर किसी निवेशक ने लंबी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी किया है, तो आप अपने निवेश पर कम से कम 10 फीसदी टैक्स के बाद रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं.

Mutual fund calculator: सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेशकों के बीच सबसे पसंदीदा म्यूचुअल फंड निवेश है. यह उन लोगों को पैसा इकट्ठा करने में मदद करता है, जो अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं और उनके पास निवेश करने के लिए एकमुश्त राशि नहीं है. जानकारों के मुताबिक यदि किसी निवेशक ने लंबी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी किया है, तो म्यूचुअल फंड रिटर्न कैलकुलेटर से पता चल सकता है कि उसके निवेश पर कम से कम 10 प्रतिशत टैक्स के बाद रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है. 

कोई भी व्यक्ति SIP निवेश के माध्यम से रिटायरमेंट के बाद भी कमाई कर सकता है. आज एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति को रिटायरमेंट के बाद हर महीने करीब 40-45 हजार रुपये की जरूरत होती है. अगर महंगाई के अनुसार देखें तो 30 साल बाद जरूरत बढ़कर 3 लाख रुपये हो जाएगी. इसलिए रिटायरमेंट के बाद हर महीने 3 लाख रुपये की आय वाले म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश करना चाहिए.

इतने फंड की होगी जरूरत
जानकारों की मानें तो रिटायरमेंट के बाद लाइफ एक्सपेक्टेंसी 25 साल मान लेते हैं. अगर मंहगाई दर 6 प्रतिशत प्रति वर्ष हुई, तो एक व्यक्ति को अगले 25 के लिए 3 लाख मासिक आय प्राप्त करने के लिए लगभग 7.2 करोड़ रुपये के फंड की आवश्यकता होगी. इसके लिए व्यक्ति को एसडब्ल्यूपी (सिस्टमेटिक विदड्रॉअल प्लान) में 7.2 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा, जहां उसे कम से कम 8 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा, जो कि 6 प्रतिशत वार्षिक महंगाई दर से 2 प्रतिशत अधिक है. 

7.2 करोड़ के निवेश लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाए? इस पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र में एसआईपी में निवेश करना शुरू कर देता है, तो उसके पास निवेश करने के लिए 30 साल होते हैं. निवेशक को सुझाव है कि अपने मासिक एसआईपी में वृद्धि जारी रखें. यदि कोई निवेशक अपने मासिक एसआईपी में प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि करता है, तो निवेशक के लिए अपने निवेश लक्ष्य को प्राप्त करना आसान हो जाएगा क्योंकि शुरुआत में मासिक एसआईपी बहुत कम होता है. 

म्यूचुअल फंड टैक्सेशन का रखें ध्यान
म्यूचुअल फंड एसआईपी में करीब 30 साल तक निवेश करने के बाद कोई कितना रिटर्न पाने की उम्मीद कर सकता है? इस सवाल पर जानकारों का कहना है कि इतनी लंबी अवधि के एसआईपी में किसी के निवेश पर रिटर्न कम से कम 12 प्रतिशत रिटर्न मिल सकता है. टैक्स लगने के बाद करीब 10 प्रतिशत रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है.

Disclaimer:

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्ही भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

यह भी पढ़ेंः Gold Rates Plunge: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें अब क्या हैं रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget