एक्सप्लोरर

Gold Rates Plunge: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें अब क्या हैं रेट

सोने की कीमतें इस वक्त पिछले 4 महीनों के निचले स्तर पर हैं. भारत में सोने की कीमतें पिछले दो दिनों में 1600 प्रति 10 ग्राम गिर गई हैं. चांदी की कीमतों में भी कमी हुई है.

Gold Rates Plunge: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. सोमवार को सोने की कीमतों में 600 रुपये की कमी देखने को मिली. पिछले दो दिनों में कीमतें 1600 रुपये कम हो गई हैं. अब सोना पिछले 4 महीने के निचले स्तर 46,029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इसके अलावा चांदी की कीमत भी लुढककर 63,983 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. पिछले सत्र में सोने और चांदी में 1,000 और 2,000 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी. 

वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में सोमवार को 4.4% तक की गिरावट दर्ज की गई. उम्मीद से बेहतर अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों ने आशंका जताई कि फेडरल रिजर्व उम्मीद से ज्यादा तेजी से रेट बढ़ाएगा. इस सत्र की शुरुआत में 1,684.37 डॉलर को छूने के बाद सोना 2.3% गिरकर 1,722.06 डॉलर प्रति औंस हो गया. इसके अलावा चांदी 2.6% गिरकर 23.70 डॉलर पर आ गई. भारत में सोने और चांदी की कीमतों में होने वाला बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती हैं. एमसीएक्स ट्रेडिंग में सोने और चांदी की मांग भी इन धातुओं की कीमतों पर काफी असर डालती हैं. 

सोने की कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना है. कमजोर ईटीएफ प्रवाह का असर भी सोने पर पड़ा है. दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट में होल्डिंग बीते शुक्रवार को 1,027.61 टन से गिरकर 1,025.28 टन हो गईं. इस महीने निवेशकों की इस चिंता से सोना दबाव में रहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार और बढ़ती मुद्रास्फीति फेड को आर्थिक समर्थन पर वापस लाएगी. 

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें जान लीजिए
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतें 45,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 63,600 रुपये प्रति किलो पर हैं. इसके अलावा मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 66,800 रुपये प्रति किलो है. कोलकाता में सोना 46,330 रुपये और बेंगलुरु में 43,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमतें 44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

यह भी पढ़ेंः क्रेडिट कार्ड का बैलेंस जीरो रखते हैं तो हो जाइए सावधान, आपको हो सकता है ये नुकसान

जिया शर्मा भारतीय टीवी समाचार चैनल की दूनिया की एक बेहतरीन एंकर हैं. सुबह सवेरे रोजाना एबीपी न्यूज़ के शो 'नमस्ते भारत' की एंकर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. नई पीढ़ी के दर्शकों में जिया की पहुंच काफी ज्यादा है. जिया बेहतरीन पेशकश, शानदार आवाज़ और अनोखी शैली के लिए जानी जाती हैं. वो राजनीति से लेकर खेल तक की खबरों में दिलचस्पी रखती हैं. सामाजिक मुद्दों पर भी उनकी गहरी नजर है. एबीपी न्यूज़ में बतौर एंकर जुड़ने से पहले ज़ी न्यूज़, रेड एफ़एम और दूरदर्शन में भी काम कर चुकी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget