एक्सप्लोरर

Muthoot Microfin IPO: इस आईपीओ पर टूट पड़े इन्वेस्टर, रिटेल कैटेगरी भी 8 गुना सब्सक्राइब, जीएमपी से इतनी कमाई के संकेत

Muthoot Microfin IPO Subscription: इस आईपीओ ने शुरुआत भले ही धीमी की, लेकिन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते गया और अंतिम दिन तक इसे ओवरऑल 12 गुने से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला...

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के बाद भी बुधवार को मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ हाई नोट पर क्लोज हुआ. इस आईपीओ के लिए भी निवेशकों के बीच मारामारी दिखी और अंतिम दिन तक इसे रिटेल समेत हर कैटेगरी में ओवरसब्सक्राइब किया गया.

रिटेल इन्वेस्टर्स ने खूब लगाई बोली

मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ इस सप्ताह के पहले दिन 18 दिसंबर को ओपन हुआ था. बुधवार 20 दिसंबर तक इसे सब्सक्राइब किया जा सकता था. बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद इस आईपीओ को ओवरऑल 12 गुने से ज्यादा सब्सक्राइब किया जा चुका था. इस आईपीओ के लिए बोली लगाने में खुदरा निवेशक भी पीछे नहीं रहे और इस कैटेगरी में आईपीओ को 8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

3 दिनों में मिला इतना सब्सक्रिप्शन

आईपीओ की क्लोजिंग के बाद सबसे ज्यादा 18.35 गुना सब्सक्रिप्शन क्यूआईबी की कैटेगरी में आया. एनआईआई कैटेगरी में इसे 13.87 गुना सब्सक्राइब किया गया. वहीं रिटेल कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन 8 गुना रहा. इस तरह 3 दिनों में इस आईपीओ को कुल 12.30 गुना सब्सक्राइब किया गया. आईपीओ में कुल 2,28,52,234 शेयर ऑफर किए गए थे, जबकि 3 दिनों में 28,10,02,809 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं.

इस कैटेगरी में सबसे हिट आईपीओ

इस आईपीओ की शुरुआत ठीक नहीं रही थी. पहले दिन यह आईपीओ पूरी तरह से नहीं भर पाया था. पहले दिन इसे 83 फीसदी सब्सक्राइब किया गया था. बाद में एनआईआई और रिटेल कैटेगरी में डिमांड बढ़ने लगी. दूसरे दिन आईपीओ पूरा भर गया. दूसरे दिन के समाप्त होने के बाद सब्सक्रिप्शन का स्टेटस 2.83 गुना था. तीसरे दिन के बाद यह एमएफआई कैटेगरी में अब तक का सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन वाला आईपीओ बन गया.

हर लॉट पर इतनी कमाई की उम्मीद

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 277-291 रुपये तय किया गया था. 960 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के एक लॉट में 51 शेयर थे. यानी एक लॉट के लिए निवेशकों को कम से कम 14,841 रुपये लगाने पड़े. अभी ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम कम होकर 15 रुपये पर आ गया है, जो एक दिन पहले 35 रुपये था. अभी के हिसाब से देखें तो इसके निवेशकों को हर लॉट पर 765 रुपये की कमाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें: जापान के बैंक से एअर इंडिया को मिला 120 मिलियन डॉलर का लोन, इस काम को पूरा करने में मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget