एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में पैसा किया डबल, जानें भविष्य में क्या है उम्मीद

Bajaj Finance Multibagger Stock: यह साल शेयर बाजार के लिए बेहद खास रहा है. अब तक तमाम कंपनियों के शेयर्स में हैरान कर देने वाला उछाल देखने को मिला है.

Top Multibagger Stock 2021: बाजार में जबरदस्त तेजी के बीच पिछले 12 महीनों में कुछ कंपनियों ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर पिछले 12 महीनों में आज 3469 रुपये से बढ़कर 7676 रुपये हो गए हैं. इस अवधि में लगभग 121 प्रतिशत रिटर्न मिला है. पिछले पांच सालों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 595.65 प्रतिशत बढ़ा है. लंबी अवधि के निवेशकों ने इस शेयर में निवेश करके खुद को मालामाल कर लिया है, क्योंकि इस कंपनी के शेयरों की कीमत पिछले 10 सालों में 12302 प्रतिशत बढ़ी है. 

अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा स्टॉक
शुक्रवार को यह स्टॉक 3.5 फीसदी बढ़कर 7676 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. जानकारों के मुताबिक बजाज फाइनेंस के पास 15.91% की औसत रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई) के साथ मजबूत दीर्घकालिक मौलिक ताकत है. 4,55,000 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ यह इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है. हालांकि अभी वैल्यूएशन महंगा नजर आ रहा है. कंपनी की उच्च संस्थागत होल्डिंग्स 33.36% हैं. 

बजाज फाइनेंस ने 30 जून को समाप्त तिमाही में 1,002 करोड़ रुपये का समेकित लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 962 करोड़ रुपये था. स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का लाभ Q1 FY22 में घटकर 843 करोड़ रुपये रह गया, जो Q1 FY21 में 870 करोड़ रुपये था. Q1 के लिए समेकित शुद्ध ब्याज आय (NII) Q1 FY21 में 4,152 करोड़ रुपये के मुकाबले 8 प्रतिशत बढ़कर 4,489 करोड़ रुपये हो गई. प्रबंधन के तहत कंपनी की संपत्ति 1.59 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1.38 लाख करोड़ रुपये थी.

क्या इसमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा?
बजाज फाइनेंस के मुताबिक तिमाही के दौरान कंपनी ने कोविड-19 संबंधित तनाव के कारण बकाया मूलधन के 113 करोड़ रुपये का त्वरित राइट-ऑफ किया है. कंपनी के पास 30 जून तक 483 करोड़ रुपये का प्रबंधन ओवरले और मैक्रो प्रावधान है. जानकारों की मानें तो इस कंपनी में लंबे समय तक निवेश की क्षमता वाले लोग पैसा लगा सकते हैं. पिछले कुछ सालों में कंपनी के शेयरों की कीमत बढ़ी है, लेकिन सोच समझकर निवेश करना ठीक रहेगा. इस बारे में आप बाजार के एक्सपर्ट्स की सलाह ले सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ेंः Multibagger Stock Tips: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल, एक महीने में दिया 150% रिटर्न

Multibagger Stock Tips: महज 6 महीने में मल्टीबैगर में बदला यह स्टॉक, निवेशकों को मिला 10 गुना रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget