एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: 36 रुपये के इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल, सिर्फ 2 सालों में 1 लाख बन गए 18 लाख!

Multibagger stock: साल 2021 में कई पेनी स्टॉक्स ने निवेशकों को मालामाल बनाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने सिर्फ 2 सालों में निवेशकों को 1725 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Multibagger stock: साल 2021 में कई पेनी स्टॉक्स ने निवेशकों को मालामाल बनाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने सिर्फ 2 सालों में निवेशकों को 1725 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस स्टॉक ने कोरोना महामारी के दौरान 23 मार्च 2020 को बाजार में निचले स्तर को छुआ था. स्टॉक के लोअर लेवल से लेकर अब तक इस स्टॉक ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. 

2 सालों में बनाया मालामाल
FY22 में 190 से भी ज्यादा मल्टीबैगर स्टॉक्स देखने को मिली हैं. इनमें से 90 शेयर्स ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. बोरोसिल (Borosil shares) भी उन्हीं में से एक है. आज हम आपको बताएंगे कि कंपनी ने पिछले 2 सालों में अपने निवेशकों के पैसे को कितने गुना कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि अगर 2 साल पहले आपने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आपके एक लाख आज कितने लाख बन जाते-

दिया 1725 फीसदी का रिटर्न
पिछले एक महीने में यह शेयर 557.50 रुपये के लेवल से बढ़कर 654 के लेवल पर पहुंच गया है. इस दौरान इस शेयर में करीब 16 फीसदी से भी ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. वहीं, पिछले 6 महीनों की बात की जाए तो इस स्टॉक की कीमत 330 रुपये से बढ़कर 654 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है. इसके अलावा अगर पिछले एक साल का आंकड़ा देखें तो यह शेयर 245 रुपये से बढ़कर 654 के लेवल पर पहुंच गया है. इस दौरन स्टॉक में करीब 165 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है. 8 अप्रैल को कारोबार के बाद कंपनी के शेयर्स 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 654.50 रुपये के लेवल पर बंद हुए हैं. पिछले एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 192 फीसदी का करीब रिटर्न दिया है. बोरोसिल के शेयर लगभग 35.70 (एनएसई पर 9 अप्रैल 2020 को बंद कीमत) से बढ़कर 650 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं, इन दो सालों में कंपनी के शेयर्स ने 1725 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

1 लाख बन जाते 2.65 लाख 
यदि किसी निवेशक ने एक महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख आज 1.16 लाख हो जाता. अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले बोरोसिल के शेयरों में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख आज लगभग 2 लाख हो जाता. अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश किया होता और आज तक उसमें निवेश करता रहता, तो उसका 1 लाख आज 2.65 लाख हो जाता.

2 साल में 1 लाख बन जाते 18.25 लाख
इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने दो साल पहले इस शेयर में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख आज 18.25 लाख हो जाता.

क्या है 52 हफ्तों का हाई-लो 
बोरोसिल शेयरों की वर्तमान बाजार पूंजी ₹8500 करोड़ के करीब है और इसका बुक वैल्यू प्रति शेयर 47 से थोड़ा ऊपर है. इसकी वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम 5,55,477 है, जो पिछले 20 दिनों के औसत वॉल्यूम 3,23,154 से काफी ज्यादा हैय इसका 52 हफ्ते का रिकॉर्ड 747.90 है, साथ ही साथ इसका 52-सप्ताह का लोअर लेवल 213.25 प्रति शेयर है.

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

यह भी पढ़ें: 
Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल?

Bank Holidays: 14 से 17 अप्रैल तक इन सभी शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जल्दी से चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget