एक्सप्लोरर

Suzlon Energy Share Rise: 3 महीने में सुजलॉन ने किया पैसा डबल, और बढ़ने की कितनी बाकी है गुंजाइश?

Suzlon Energy Share Target: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने बीते कुछ महीनों के दौरान शानदार तेजी दिखाई है. पिछले 3 महीने में ही यह शेयर 100 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है...

हालिया महीनों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले प्रमुख शेयरों में सुजलॉन एनर्जी भी शामिल है. सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कम कीमतें इसे और खास बना देती हैं. इस तरह यह पिछले कुछ महीनों के दौरान सबसे शानदार परफॉर्म करने वाले मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में से एक बन जाता है.

3 महीने में 133 फीसदी की तेजी

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने बाजार में प्रदर्शन किया भी है कमाल का. इस शेयर के भाव महज तीन महीने में ही डबल से ज्यादा हो गए हैं. आज से ठीक तीन महीने पहले यानी 19 मई 2023 को सुजलॉन एनर्जी के एक शेयर का भाव महज 8.50 रुपये था, जो अभी करीब 20 रुपये है. इस तरह देखें तो बीते 3 महीने में इस शेयर के भाव में 133 फीसदी की तेजी आई है.

अभी सुजलॉन एनर्जी का शेयर कुछ डाउन चल रहा है. शुक्रवार 18 अगस्त को यह शेयर मामूली 0.51 फीसदी की बढ़त लेकर 19.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि बीते 5 दिनों में यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है. बीते एक महीने के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के भाव में करीब 6 फीसदी की तेजी आई है, जबकि 6 महीने में यह करीब 132 फीसदी के फायदे में है.

10 महीने में लगाई ऐसी छलांग

पिछले साल अक्टूबर में यानी अभी से करीब 10 महीने पहले यह शेयर 6.60 रुपये तक गिरा हुआ था, जो सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर भी है. हाल ही में इसने 21.25 रुपये का 52 सप्ताह का नया उच्चतम स्तर भी बनाया है. इस तरह देखें तो 10 महीने में इस शेयर ने 222 फीसदी तक की तेजी दिखाई है, जो इसे सबसे शानदार शेयरों में से एक बनाता है.

इस स्तर तक चढ़ सकता है भाव

सुजलॉन एनर्जी ने हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 2000 करोड़ रुपये जुटाया है. कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये तक का क्यूआईपी लाने का ऐलान किया था, जिसमें 500 करोड़ रुपये के ओवरसब्सक्रिप्शन का विकल्प रखा गया था. कंपनी ने क्यूआईपी के लिए 18.44 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया था. आने वाले दिनों की बात करें तो सुजलॉन एनर्जी को एनालिस्ट से 25 से 29 रुपये तक का टारगेट दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एक दिन में पूरा बिक गया ये आईपीओ, अभी से जीएमपी का बनने लगा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget