एक्सप्लोरर

Multibagger Adani Stock: कैंटोर ने शुरू किया अडानी के इस शेयर का कवरेज, बोली- मल्टीबैगर रिटर्न की उम्मीद

Adani Energy Solutions Shares: अभी अडानी समूह का यह शेयर हजार रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा है. शेयर का मौजूदा भाव उसके 52 सप्ताह के उच्च स्तर से ठीक-ठाक नीचे है...

अडानी समूह के कई शेयर अतीत में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं. तेजी से समूह के बढ़ रहे कारोबार के बीच उसके कई शेयरों में आगे भी मल्टीबैगर रिटर्न देने की संभावनाएं हैं. उनमें से एक है अडानी एनर्जी सॉल्यूशन का शेयर, जिसे एक ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी है.

कैंटोर ने दिया इतना टारगेट

ब्रोकरेज फर्म कैंटोर ने अडानी के इस एनर्जी स्टॉक का कवरेज शुरू किया है. ब्रोकरेज ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के स्टॉक को ओवरवेट रेटिंग देते हुए उसे खरीदने की सलाह दी है. कैंटोर ने साथ ही इस शेयर को 2,251 रुपये का टारगेट भी दिया है. यानी कैंटोर को लगता है कि आने वाले दिनों में अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयरों का भाव बढ़कर 2,251 रुपये तक पहुंच सकता है.

यहां तक चढ़ सकता है ये शेयर

अभी अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर का भाव हजार रुपये के आस-पास चल रहा है. यह शेयर शुक्रवार को बाजार में 2.96 फीसदी की तेजी के साथ 1,008 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानी कैंटोर का अनुमान अगर सही साबित होता है तो यह शेयर मौजूदा स्तर से करीब 125 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है. मतलब शेयर अपने निवेशकों के पैसे को डबल से ज्यादा करते हुए उन्हें शानदार मल्टीबैगर रिटर्न डिलीवर कर सकता है.

इस साल अच्छी नहीं रही है चाल

अडानी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयर की चाल इस साल अब तक कुछ खास नहीं रही है. शेयर बीते एक महीने के हिसाब से 7.40 फीसदी गिरा हुआ है. 6 महीने के हिसाब से भाव कमोबेश स्थिर है, जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक में शेयर करीब साढ़े 4 फीसदी के नुकसान में है. शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 1,348 रुपये की तुलना में करीब 25 फीसदी गिरा हुआ है.

टारगेट हिट करने में लगेगा इतना समय

कैंटोर की रेटिंग लॉन्ग टर्म के हिसाब से है. ब्रोकरेज फर्म को लगता है कि यह शेयर वित्त वर्ष 2025-26 तक उसके 125 फीसदी ऊपर के टारगेट को हिट कर सकता है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशन का मार्केट कैप अभी 1.21 लाख करोड़ रुपये है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस इंजीनियरिंग कंपनी को खरीदने जा रहे अडानी, करीब 6 हजार करोड़ में होने वाली है डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget