एक्सप्लोरर

Adani Deal: इस इंजीनियरिंग कंपनी को खरीदने जा रहे अडानी, करीब 6 हजार करोड़ में होने वाली है डील

Adani ITD Cementation Deal: अडानी समूह अपने कारोबार का लगातार विस्तार कर रहा है और अभी देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में उसकी गिनती की जाती है...

अडानी समूह एक और कंपनी को खरीदने के करीब है. देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में एक गौतम अडानी के समूह का यह सौदा करीब 6 हजार करोड़ रुपये में होने वाला है, जिसके तहत इंजीनियरिंग व कंस्ट्रक्शन फर्म आईटीडी सीमेंटेशन का अधिग्रहण हो सकता है.

ओपन ऑफर के जरिए हो सकती है डील

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईपीसी कंपनी आईटीडी सीमेंटेशन को खरीदने की रेस में अडानी समूह सबसे आगे है. अडानी समूह आईटीडी सीमेंटेशन की 46.64 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदना चाह रहा है. मौजूदा मार्केट वैल्यू के हिसाब से यह सौदा 5,888.57 करोड़ रुपये (700 मिलियन डॉलर) का हो सकता है. सौदे को फुली सब्सक्राइब्ड ओपन ऑफर के जरिए पूरा किया जा सकता है, जिसमें प्रमोटर से हिस्सेदारी खरीदी जाएगी.

सौदे पर हो चुका है पहले ही समझौता

रिपोर्ट में मामले से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि सौदे को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है. दोनों पक्ष इस सप्ताह की शुरुआत में सौदे की शर्तों पर सहमत हो चुके हैं. अब जल्द ही इस बारे में औपचारिक ऐलान किया जा सकता है. अडानी समूह को उम्मीद है कि आईटीडी सीमेंटेशन का अधिग्रहण करने से उसकी इन-हाउस सिविल इंजीनियरिंग क्षमताओं में विस्तार होगा.

भारत की आजादी से पुराना इतिहास

आईटीडी सीमेंटेशन कंपनी का इतिहास काफी पुराना है और भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में गिना जाता है. कंपनी की शुरुआत भारत की आजादी से पहले ही हुई थी. उसकी जड़ें ब्रिटेन से जुड़ी हुई हैं. अब तक के इतिहास में कंपनी को कई बार खरीदा व बेचा जा चुका है. आज के समय में आईटीडी सीमेंटेशन इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी हुई है.

कंपनी ने जुलाई में बताई थी ये बात

आईटीडी सीमेंटेशन में प्रमोटर इटैलियन-थाई डेवलपमेंट पब्लिक कंपनी की 46.64 फीसदी हिस्सेदारी है. यह आंकड़ा जून तिमाही के अंत तक का है. कंपनी ने जुलाई महीने में शेयर बाजार को संभावित सौदे के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि प्रमोटर शेयरहोल्डर कंपनी में अपने निवेश को बेचने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. उस समय कंपनी ने बताया था कि बिक्री की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है.

ये भी पढ़ें: गौतम अडानी 2030 में छोड़ देंगे अपना पद, कुछ ऐसी है उनकी वसीयत, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget