एक्सप्लोरर

Mulayam Singh Yadav Net Worth: मुलायम सिंह यादव के पास नहीं थी अपनी खुद की कोई कार, देखें कितनी थी दौलत

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 तक मुलायम सिंह यादव के पास 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के एसेट थे.

Mulayam Singh Yadav Net Worth: दिग्गज राजनेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Former UP Chief Minister Mulayam Singh Yadav) का सोमवार सुबह निधन हो गया है. मुलायम सिंह यादव का परिवार देश का सबसे बड़े और चर्चित राजनीतिक परिवारों में शुमार है. यूपी की राजनीति में लंबे वक्त से सक्रिय इस परिवार के कई सदस्य लोकसभा और विधानसभा के सदस्य हैं या फिर रहे हैं. लेकिन आपको यह जानकर शायद आश्चर्य हो परिवार के कई सदस्यों के नाम अपनी कोई कार नहीं है. हालांकि परिवार के कुछ सदस्यों के पास महंगी लग्जरी कारें भी हैं.

मुलायम के पास अपनी कार नहीं 
अखिलेश यादव, डिंपल यादव और मुलायम सिंह ने 2019 में चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमें जानकारी दी थी कि उनके पास अपनी कोई कार नहीं है. आपको बता दे कि मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के पास टोयोटा इनोवा और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी कारें हैं. इसके अलावा उनके पास Toyota Camry भी है जिसकी कीमत 18 लाख रुपये है.

मुलायम के पास 20 करोड़ रु से ज्यादा के एसेट 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह अपने परिवार के लिए एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं. यादव के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति थी. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 तक मुलायम सिंह यादव के पास 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के एसेट थे.

मुलायम के पास इतनी थी इनकम
नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम के पास 20,56,04,593 रुपये की संपत्ति थी और उनकी देनदारियां दो करोड़ से ज्यादा यानी 2,20,55,657 रुपये थी. वित्त वर्ष 2017-18 में आईटीआर के अनुसार उनकी इनकम 32,02,615 रुपये थी, 2016 से 2017 में 31,87,656 रुपये, 2015 से 2016 में 28,38,642 रुपये, 2014 - 2015 में 36,05,768 रुपये और 2013 से 2014 में उनकी इनकम 19,16,997 रुपये थी. वही मुलायम सिंह यादव पर बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का 2 करोड़ रुपये से ज्यादा यानी 2,13,80,000 रुपये का बकाया है।

छोटे बेटे प्रतीक के पास लग्जरी कार
मुलायम सिंह यादव प्रतीक यादव के छोटे बेटे हैं और उनके पास आलीशान लैम्बॉर्गिनी कार है. यह एक लग्जरी कार है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक है. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के पास अपनी कोई कार नहीं है. मुलायम सिंह यादव के भाई और राजनेता शिवपाल यादव के पास पजेरो कार है. इस बात की जानकारी शिवपाल ने 2019 में चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में दी थी. वहीं उनकी पत्नी सरला यादव के पास अपनी कोई कार नहीं है. मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव ने 2019 में चुनाव आयोग को बताया था कि उनके पास टोयोटा क्वालिस (Toyota Qualis) कार है.

ये भी पढ़ें

Retail Sector Jobs: रिटेल सेक्टर में नौकरियों की मांग घटी, 11.80 प्रतिशत की आई गिरावट

Indian Economy: संजीव सान्याल ने कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच भारत 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hotel Booking: अब अपने ही देश न घूमें? पहाड़ों पर 4 गुना महंगे हुए होटल, 8000 पहुंचे 2000 वाले कमरे के रेट
अब अपने ही देश न घूमें? पहाड़ों पर 4 गुना महंगे हुए होटल, 8000 पहुंचे 2000 वाले कमरे के रेट
Edible Oil: खाने के तेल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी कंपनियों की मर्जी, ग्राहकों को राहत
खाने के तेल पर सरकार का बड़ा फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी कंपनियों की मर्जी, ग्राहकों को राहत
Travel Expense: विदेश यात्रा पर भारतीयों के खर्च ने सभी को किया हैरान, RBI के आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा
विदेश यात्रा पर भारतीयों के खर्च ने सभी को किया हैरान, RBI के आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा
Byju’s Founder Crisis: सिंगापुर अदालत ने बायजू रवींद्रन को सुनाई 6 महीने की जेल, अपील की तैयारी
बायजूज़ संस्थापक रवींद्रन को 6 महीने की जेल, सिंगापुर कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: रामचरण की ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में बवाल, भोपाल से बेंगलुरु तक हाई वोल्टेज ड्रामा (27.05.26)
Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
Explained: US-ईरान जंग के तीन महीने पूरे! कैसे होर्मुज से दुनिया की नसों में घुला जहर, भारत पर चौतरफा मार और IMF की चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान जंग के तीन महीनों में कैसे होर्मुज से दुनिया में घुला जहर? भारत पर चौतरफा मार, IMF की...
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget