एक्सप्लोरर

Jio Financial Shares: रिलायंस के शेयरधारकों को मिली सौगात, आ गए डिमैट खाते में जियो फाइनेंशियल के शेयर्स

JFSL Listing Date: निवेशकों के डिमैट खाते में जियो फाइनेंशियल के शेयर्स आ गए. अब निवेशकों को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग का इंतजार है.

Jio Financial Services Shares: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के उन निवेशकों के डिमैट खाते में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited) के शेयर्स गुरुवार को क्रेडिट कर दिया गया है जो इसके लिए पात्रता रखते थे. 20 जुलाई, 2023 तक जिस भी निवेशक के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर्स थे उनके डिमैट खाते में जियो फाइनेंशियल के शेयर्स क्रेडिट कर दिया गया है. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज से फाइनेंशियल कंपनी के डिमर्जर प्लान के तहत ऐसे शेयरहोल्डर्स जिनके पास रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई, 2023 तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के जितने शेयर्स थे उन्हें उतनी ही संख्या में जियो फाइनेंशियल के शेयर्स दिया गया है. भले ही निवेशकों के डिमैट अकाउंट में जियो फाइनेंशियल के शेयर्स आ गए हों लेकिन इसकी ट्रेडिंग नहीं हो सकती है. 

जियो फाइनैंशियल की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद ही शेयर की ट्रेडिंग हो सकेगी. कंपनी के लिस्टिंग की तारीख अभी सामने नहीं आई है. उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के 28 अगस्त, 2023 को होने वाले एजीएम में जियो फाइनेंशियल के लिस्टिंग की तारीख की घोषणा चेयरमैन मुकेश अंबानी कर सकते हैं. 

रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर का वैल्यू 261.85 रुपये तय हुआ है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर का प्राइस डिस्कवर करने के लिए 20 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में स्पेशल ट्रेडिंग हुई थी. स्पेशल ट्रेडिंग में  जियो फिन का स्टॉक 273 रुपये पर सेटल हुआ था.  जबकि बीएसई पर 261.85 रुपये पर प्राइस सेटल हुआ. जियो फाइनेंशियल के शेयर हासिल करने वाले निवेशकों को अब स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग का इंतजार है.   

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप 1,66,000 करोड़ रुपये यानी 20 अरब डॉलर से अधिक होगा. इस वैल्यू के साथ मार्केट कैप के लिहाज से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज देश की 32वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है. एचडीएफसी लाइफ और बजाज ऑटो भी अब मार्केट कैप जियो फाइनेंशियल सर्विसेज से कम है. 

ये भी पढ़ें 

RBI On EMI: जल्द आसानी से फिक्स्ड रेट वाले लोन में स्विच कर पायेंगे कस्टमर्स, आरबीआई लेकर आएगा गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?

वीडियोज

Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget