एक्सप्लोरर

रिलायंस ने पांच सालों में इन सेक्टरों में किया इंवेस्टमेंट, इस कंपनी को खरीदने में खर्च कर दिए 375 करोड़

Reliance Industries: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की ग्रोथ लगातार जारी है. पिछले पांच सालों में कंपनी ने 13 अरब डॉलर का निवेश किया

Reliance Industries: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले पांच सालों में तेल और पेट्रोकेमिकल्स कारोबार से हटकर कई अन्य क्षेत्रों में बड़ा निवेश किया है. RIL ने रिन्यूएबल एनर्जी, टेलीकॉम, रिटेल और मीडिया सेक्टर में कुल 1.13 लाख करोड़ निवेश किए हैं. ताकि न केवल ग्रीन एनर्जी का उत्पादन किया जा सके, बल्कि इन सेक्टर्स में उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को भी पूरा किया जा सके.

कार्किनोस हेल्थकेयर को RIL ने 375 करोड़ रुपये में खरीदा

मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑन्कोलॉजी प्लेटफॉर्म कार्किनोस हेल्थकेयर को 375 करोड़ रुपये में खरीदा और 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की.  इससे  HAGI, नेटमेड्स और स्ट्रैंड लाइफ साइंस में निवेश के बाद डायग्नोस्टिक और डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम में RIL ने एक और बड़ा योगदान दिया.

रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले पांच सालो में रिलायंस ने 13 अरब डॉलर कई सेक्टरों में खर्च किए. इनमें से 14 प्रतिशत (1.7 अरब डॉलर) ऊर्जा के क्षेत्र खर्च किया गया, जबकि टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम के क्षेत्र में 48 प्रतिशत (8.6 अरब डॉलर) खर्च किया. इसी के साथ 9 प्रतिशत रिटेल सेक्टर में खर्च किया गया, जबकि हेल्थ में निवेश लगातार जारी है. 

इन सेक्टर्स में भी कंपनी ने किए खर्च

मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, इनमें से 6 अरब डॉलर मीडिया और शिक्षा क्षेत्र की कंपनियों में और 2.6 बिलियन अमरीकी डॉलर टेलीकॉम व इंटरनेट वर्टिकल में खर्च किए गए. रिलायंस ने हैथवे केबल और डेटाकॉम लिमिटेड को 981 मिलियन डॉलर में खरीदा, जो बीते पांच सालों में कंपनी का सबसे बड़ा अधिग्रहण था.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि RIL ने नॉर्वे स्थित सोलर पैनल बनाने वाली आरईसी सोलर होल्डिंग्स को खरीदने में 771 मिलियन डॉलर और सर्च और डेटाबेस फर्म जस्टडायल को खरीदने में 767 मिलियन डॉलर खर्च किए. 

मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, कार्किनोस कैंसर का जल्द से जल्द पता लगाने और इसके प्रभावी ट्रीटमेंट के लिए तकनीकि समाधान मुहैया कराता है. कार्किनोस के अन्य निवेशकों में टाटा ग्रुप, राकुटेन, मेयो क्लिनिक और हीरो एंटरप्राइज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: RBI News: गलत बैंक खाते में फंड ट्रांसफर और फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RTGS-NEFT को लेकर बैंकों को RBI का फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
1 साल तक हर महीने 17500 रुपए दे रही यूपी सरकार, शुरू करें अपना स्टार्टअप
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
दीवाली से पहले सोना खरीदें या करें इंतजार, कब मिलेगा ज्यादा फायदा?
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget