एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani: भारत को विकसित बनाना हमारी जिम्मेदारी, मुकेश अंबानी ने की अपील

Viksit Bharat 2047: मुकेश अंबानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य हमारे सामने रखा है. इसे हासिल करने में उद्योगपति महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं.

Viksit Bharat 2047: देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा है कि कारोबारियों को देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश को 2047 तक विकसित (Viksit Bharat 2047) बनाने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य को पूरा करने में कारोबार जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है. बिजनेस समुदाय को मिलकर भारत को मजबूत, बेहतर और समाजिक उत्थान के लिए काम करना होगा. मुकेश अंबानी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को पूरा भरोसा है कि अगले कुछ दशक में हम 100 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट लक्ष्य हासिल कर लेंगे. 

जेम्स एंड डायमंड इंडस्ट्री ने 50 लाख जॉब दिए 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी मुंबई में जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट्स प्रमोशन (GJEPC) के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. हमें यह लक्ष्य अगले कुछ दशक में हासिल करना है. मुकेश अंबानी ने जेम्स एंड डायमंड इंडस्ट्री की सराहना की. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने पिछले कुछ दशक में देश में 50 लाख जॉब पैदा किए. साथ ही एक्सपोर्ट को भी 40 अरब डॉलर पर पहुंचा दिया. पालनपुर से निकले लोगों ने इस इंडस्ट्री में कमाल का काम किया है. मुझे आप सभी पर गर्व है.

काठियावाड़ और पालनपुर की पार्टनरशिप को तैयार अंबानी 

मुकेश अंबानी ने इस कार्यक्रम में कहा कि अंबानी परिवार की जड़ें काठियावाड़ में हैं. हम पालनपुर के लोगों के साथ काम करने को तैयार हैं. काठियावाड़ और पालनपुर के लोगों के बीच पार्टनरशिप से हम कई नए अवसर पैदा कर सकते हैं. इससे संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे. उन्होंने कहा कि केक जितना बड़ा होगा, हमारे लिए उतना ही बेहतर रहेगा. 

बहु श्लोका मेहता की तारीफ की

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने अपनी बहु श्लोका मेहता (Shloka Mehta) का जिक्र करते हुए कहा कि अंबानी परिवार भाग्यशाली है कि वह हमारी फैमिली का हिस्सा है. श्लोका जेम्स एंड डायमंड इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी रोजीब्लू (Rosyblue) के मालिक रसेल मेहता (Russel Mehta) की बेटी हैं. इस इवेंट में रसेल मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के गवर्नर रमेश बैस (Ramesh Bais) भी उपस्थित हुए थे.

ये भी पढ़ें 

Idli Love: स्विगी से मंगा ली 7 लाख रुपये से ज्यादा की इडली, इसे कहते हैं दीवानगी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget