एक्सप्लोरर

Idli Love: स्विगी से मंगा ली 7 लाख रुपये से ज्यादा की इडली, इसे कहते हैं दीवानगी 

World Idli Day: हैदराबाद का रहने वाले यह शख्स एक साल से स्विगी पर इडली के ऑर्डर कर रहा था. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने वर्ल्ड इडली डे पर यह जानकारी साझा की है.

World Idli Day: दक्षिण भारत का मशहूर नाश्ता इडली अब किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा है. इसका स्वाद अब देश के हर कोने में पहुंच चुका है. आपके आसपास के रेस्तरां में इडली बहुत ही आसानी से मिल जाएगी. साथ ही लोग इसके स्वाद और आसानी से पचने की क्वालिटी के चलते अब इसे अपने घर में भी कई बार बनाने लगे हैं. मगर. हम आपको एक ऐसे दीवाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी पर एक साल में 7.3 लाख रुपये से ज्यादा की इडली मंगाकर खाई है. 

सुबह से लेकर रात तक होती है बिक्री 

स्विगी ने 30 मार्च को वर्ल्ड इडली डे (World Idli Day) पर यह रोचक जानकारी साझा करते हुए बताया कि हैदराबाद शहर के रहने वाले इस यूजर ने 12 महीने में अकेले इडली के लिए 7.3 लाख रुपये के ऑर्डर कर दिए. स्विगी के मुताबिक, नाश्ते के लिए लोगों की पहली प्राथमिकता इडली ही रही है. स्विगी के आंकड़ों के अनुसार, इडली के लिए लोगों का प्यार सिर्फ सुबह के नाश्ते में ही सीमित नहीं रहा है. उनके प्लेटफॉर्म पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक इडली के ऑर्डर लगातार आते रहते हैं. इडली के दीवाने किसी एक शहर से न होकर बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोयंबटूर और मुंबई समेत हर शहर में फैले हुए हैं. 

हर शहर की अपनी डिमांड 

स्विगी के अनुसार, इडली नाश्ते की टेबल पर अपनी जगह मजबूती से बना चुकी है. चाहे प्लेन इडली हो या रवा इडली लोगों को इसकी सबसे बड़ी खासियत तेल-मसालों का न के बराबर उपयोग लगती है. आप इसे कई तरीकों से खा सकते हैं. आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु में रवा इडली के शौकीन ज्यादा है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करम पोडी घी इडली ज्यादा पसंद की जाती है. बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई इडली के ऑर्डर करने के मामले में अन्य शहरों से काफी आगे हैं.  

सिर्फ मसाला डोसा से पीछे है इडली 

स्विगी के अनुसार, ऑनलाइन फूड डिलीवरी में वैरायटी की डिमांड है. इसके बावजूद इडली ब्रेकफास्ट के सेगमेंट में किंग बनकर अपनी जगह कायम कर चुकी है. ऑर्डर के मामले में यह सिर्फ मसाला डोसा से ही पीछे है. बेंगलुरु में आशा टिफिन्स, बेंगलुरु और चेन्नई में अड्यार आनंद भवन, हैदराबाद में वरलक्ष्मी टिफिन्स, चेन्नई में श्री अक्षयम और बेंगलुरु में वीणा स्टोर्स की इडली बहुत डिमांड में रहती है. दूर-दूर से चाहने वाले इनकी इडली ऑर्डर करते हैं.

ये भी पढ़ें 

HRA Fraud: एचआरए लाभ लेने के लिए हो रहा पैन कार्ड फर्जीवाड़ा, हजारों केस पकड़ में आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget