एक्सप्लोरर

IT Return: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रफ्तार, 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न हो गए प्रोसेस

Income Tax Return: टैक्सपेयर रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन का इंतजार किए बिना तेजी से रिटर्न भर रहे हैं और डिपार्टमेंट भी तेजी से उन्हें प्रोसेस करने में लगा हुआ है...

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का सीजन रफ्तार पकड़ चुका है. आईटीआर फाइलिंग का नया सीजन शुरू हुए एक महीने से कुछ ही समय ज्यादा हुए हैं. अभी डेडलाइन आने में करीब 3 महीने का समय बचा हुआ है. हालांकि टैक्सपेयर्स के साथ-साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभी से रफ्तार पकड़ ली है.

5 मई 2024 तक के आंकड़े

सीबीडीटी के द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग पोर्टल पर डैशबोर्ड में दिखाए गए आंकड़ों के अनुसार, असेसमेंट ईयर 2024-25 यानी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अब तक 8 लाख से ज्यादा आईटीआर फाइल किए जा चुके हैं. मजेदार है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनमें से 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न को अभी ही प्रोसेस कर दिया है. ये आंकड़े 5 मई 2024 तक के हैं.

अब तक फाइल हुए इतने रिटर्न

डैशबोर्ड के अनुसार, इस सीजन में 5 मई तक कुल 8 लाख 28 हजार 743 इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए हैं. उनमें से 7 लाख 51 हजार 646 रिटर्न को टैक्सपेयर्स की ओर से वेरिफाई कर दिया गया है. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद टैक्सपेयर्स के लिए उसे वेरिफाई करना जरूरी होता है. बिना वेरिफाई किए गए इनकम टैक्स रिटर्न अधूरे माने जाते हैं और उन्हें डिपार्टमेंट की ओर से प्रोसेस नहीं किया जाता है.

प्रोसेस किए गए इतने आईटीआर

अब तक फाइल किए गए टोटल आईटीआर में से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 5 लाख 10 हजार 590 रिटर्न को वेरिफाई कर दिया है. यानी अब तक जितने आईटीआर फाइल किए गए हैं, उनमें से 61.61 फीसदी वेरिफाई किए जा चुके हैं. वेरिफाई किए गए रिटर्न के मामले में प्रोसेसिंग का आंकड़ा लगभग 68 फीसदी हो जाता है.

रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लगातार ये प्रयास कर रहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल किए जाने के बाद उसे प्रोसेस करने में कम से कम समय लगे. आईटीआर को जितनी जल्दी प्रोसेस किया जाता है, टैक्सपेयर्स को उतनी जल्दी इनकम टैक्स रिफंड मिल जाता है. इस बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई 2024 है. पिछले कुछ सालों से डेडलाइन को खिसकाने का ट्रेंड पूरी तरह से बंद हो गया है. इसके चलते टैक्सपेयर अंतिम समय नजदीक आने से पहले ही तेजी से रिटर्न फाइल कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: धोनी के निवेश वाली ये कंपनी बना रही भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक साइकिल गीगाफैक्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget