एक्सप्लोरर

EMotorad: धोनी के निवेश वाली ये कंपनी बना रही भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक साइकिल गीगाफैक्ट्री

E-Cycle Gigafactory: इस इलेक्ट्रिक साइकिल कंपनी में महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छा-खासा निवेश किया है. कंपनी पुणे के पास अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल गीगाफैक्ट्री तैयार कर रही है...

इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली कंपनी ईमोटोरैड भारत की सबसे बड़ी गीगाफैक्ट्री बना रही है. इसे पुणे के पास रावेत में बनाया जा रहा है और इसका पहला फेज पूरा होने की दहलीज पर है. कंपनी की खास बात है कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी उसका कनेक्शन है.

धोनी ने किया है निवेश

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली कंपनी ईमोटोरैड में निवेश किया था. हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मालूम है कि उन्होंने ई-साइकिल कंपनी में कितना निवेश किया. न तो महेंद्र सिंह धोनी और न ही कंपनी की ओर से निवेश की रकम के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी दी गई.

15 अगस्त से शुरू होगा परिचालन

ईमोटोरैड का रावेत स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 2 लाख 40 हजार वर्गफीट में फैला होगा. इस प्लांट का परिचालन आधिकारिक रूप से 15 अगस्त से शुरू होने वाला है. कंपनी का कहना है कि परिचालन शुरू होने के बाद प्लांट की क्षमता 5 लाख इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने की होगी. कंपनी प्लांट के परिचालन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती भी करने वाली है. अभी कंपनी के पास 250 कर्मचारी हैं. कंपनी 300 नए कर्मचारियों को हायर करने की योजना पर काम कर रही है.

ऐसी होगी पुणे स्थित गीगाफैक्ट्री

ईमोटोरैड का कहना है कि पुणे के पास बन रहा उसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चार चरणों में तैयार होगा. प्लांट के व्यापक स्केल को देखते हुए उसे गीगाफैक्ट्री कहा जा रहा है. कंपनी का दावा है कि चारों चरणों के पूरा होने के बाद उसकी रावेत स्थित गीगाफैक्ट्री पूरे दक्षिण एशिया में सबसे बड़ी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ई-साइकिल फैसिलिटी होगी.

ईमोटोरैड की ये योजनाएं

कंपनी अपने इस प्लांट में ई-साइकिल में इस्तेमाल होने वाले कई कल-पुर्जे खुद से बनाएगी. कंपनी की योजना प्लांट में बैटरी, मोटर, डिस्प्ले और चार्जर खुद से बनाने की है. कंपनी की योजना प्रोडक्ट की रेंज का विस्तार करने की भी है. आने वाले दिनों में ईमोटोरैड नई इलेक्ट्रिक साइकिलों के साथ नए इनोवेटिव उत्पादों को लॉन्च कर सकती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह खुल रहे हैं ये 3 नए फंड ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget