एक्सप्लोरर

Indian Citizenship: लाखों भारतीयों ने छोड़ दी नागरिकता, जानिए क्यों भारत से मुंह फेर रहे लोग 

Indian Passport: बेहतर जॉब, अच्छी सैलरी, क्वालिटी ऑफ लाइफ, कारोबार की अच्छी संभावनाएं, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, सेफ्टी एवं सिक्योरिटी और टैक्स बेनिफिट भारत छोड़ने वालों के लिए प्रमुख कारण हैं.

Indian Passport: भारत की नागरिकता (Indian Citizenship) छोड़ने वालों का आंकड़ा पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ता जा रहा है. साल 2023 में 2 लाख से भी ज्यादा भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है. इस ट्रेंड के पीछे बेहतर आर्थिक अवसर, लिविंग स्टैंडर्ड और शिक्षा को मुख्य कारण बताया जा रहा है. नागरिकता छोड़ने वालों का बढ़ता आंकड़ा चिंता पैदा कर रहा है. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग भी 82वें नंबर पर पहुंच चुकी है. भारत के लोगों को बिना वीजा के 58 देशों में जाने का मौका मिलता है. 

हर साल बढ़ता जा रहा यह आंकड़ा 

राज्य सभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 में 1,44,017 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी थी. इसके अलावा 2020 में 85,256, साल 2021 में 1,63,370 और 2022 में 2,25,620 लोगों ने भारतीय नागरिकता को त्याग दिया था. साल 2023 में यह आंकड़ा 2,16,219 लोगों तक पहुंच चुका है. सरकार इसके लिए कई व्यक्तिगत कारणों को जिम्मेदार मानती है. हालांकि, वह विदेश में जा बसे भारतीय नागरिकों के रिसोर्स और क्षमताओं का इस्तेमाल कर रही है. 

पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 82वें नंबर पर

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 80वें स्थान से नीचे जाकर 82वें नंबर पर पहुंच गया है. भारत के अमीरों द्वारा दुनियाभर में किए जा रहे निवेश के चलते आगे इस स्थिति में सुधार आने की पूरी उम्मीद है. इसके अलावा भारत से बाहर पढ़ने जाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. यह लोग जहां पढ़ने जाते हैं, वहां निवेश भी कर रहे हैं. चीन के बाद विदेश में पढ़ने वाले सबसे ज्यादा छात्र भारतीय ही होते हैं. लगभग 15 लाख भारतीय छात्र विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं. सबसे ज्यादा भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ाई करना चाहते हैं. अमेरिका में आप 8 लाख डॉलर का इनवेस्टमेंट कर वर्क राइट हासिल कर सकते हैं. वहीं, प्रतिष्ठित अमेरिकी कॉलेज में पढ़ाई का खर्च लगभग 2.5 लाख डॉलर पड़ता है. 

इन कारणों के चलते नागरिकता छोड़ रहे लोग 

इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग के चलते बढ़ते भारतीय तापमान को भी प्रमुख कारण माना जा रहा है. विशेषज्ञ सवाल खड़े करने लगे हैं कि आने वाले 10 साल में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहर रहने लायक रहेंगे या नहीं. इसके अलावा आईटी और इंजीनियरिंग सेक्टर में विदेशों में बेहतर जॉब मिल जाते हैं. इनमें लोगों को सैलरी भी अच्छी मिलती है. क्वालिटी ऑफ लाइफ भी अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में बेहतर है. कारोबार की अच्छी संभावनाएं हैं. साथ ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं भी मिल जाती हैं. सेफ्टी और सिक्योरिटी भी भारत से बाहर जाने वालों के लिए एक बड़ा कारण है. इसके अलावा टैक्स बेनिफिट भी अहम रोल अदा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

Tomato Prices: महंगाई ने बिगाड़ा खाने का स्वाद, खराब मौसम से और पड़ेगी मार, इतना महंगा होगा टमाटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget