एक्सप्लोरर

Moonlighting Update: एक साथ दो जगह काम करने पर आईटी कंपनी का एक्शन, नौकरी से निकाला बाहर

IT Company Happiest Minds का कहना है कि कर्मचारियों का एक साथ दो संस्थानों के लिए काम करना यानी मूनलाइटिंग (Moonlighting) अस्वीकार्य है.

Happiest Minds Employees Fired: देश में सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) सेक्टर में भारी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. आपको बता दें कि IT कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज (Happiest Minds) का कहना है कि कर्मचारियों का एक साथ दो संस्थानों के लिए काम करना यानी मूनलाइटिंग (Moonlighting) अस्वीकार्य है. साथ ही यह नौकरी के काॅन्ट्रैक्ट का उल्लंघन भी होता है. इससे पहले विप्रो मूनलाइटिंग (Wipro Moonlighting) ने एक साथ 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया.

कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई 
कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज (Happiest Minds) का कहना है कि पिछले 6 से 12 महीनों में इस तरह की गतिविधियों में शामिल कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है. चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 33.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनी के साथ 30 सितंबर, 2022 तक लगभग 4,581 कर्मचारी कार्यरत थे. कंपनी के भीतर मूनलाइटिंग प्रचलित नहीं है, लेकिन उसने उन कर्मचारियों की सटीक संख्या नहीं बताई जिनके खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की है.

विप्रो ने क्या कहा 
दिग्गज आईटी कंपनी (IT Compnay) विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी (Wipro Chairman Rishad Premji) के मूनलाइटिंग को 'धोखा' बताने के बाद से नौकरी के साथ अलग से भी काम करने का मुद्दा आईटी उद्योग में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है. आईटी कंपनियों ने कहा कि वे एक साथ दो जगह काम करने की अनुमति नहीं देती हैं. जब कोई कर्मचारी अपनी नियमित नौकरी के अलावा स्वतंत्र रूप से कोई अन्य काम भी करता है, तो उसे तकनीकी तौर पर 'मूनलाइटिंग' कहा जाता है. 

Happiest Minds ने क्या कहा
हैपिएस्ट माइंड्स के वाइस चेयरमैन जोसफ अनंतराजू (Joseph Anantaraju, Vice Chairman of Happiest Minds) का कहना है कि, हम अपने कर्मचारियों के साथ इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि हम इसे (मूनलाइटिंग को) स्वीकार नहीं करेंगे. जब आप अनुबंध या रोजगार प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करते हैं, तो आप केवल उस कंपनी के लिए काम करने के लिए सहमत होते हैं. अनंतराजू ने कहा कि हमारे पास ऐसे कुछ मामले सामने आये हैं और हमने उन्हें तुरंत निकाल दिया क्योंकि यह एक संदेश है जिसे आप कंपनी में देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भले ही किसी कर्मचारी ने कहीं कुछ घंटे ही काम किया हो लेकिन इसका पता लगाने का कोई तरीका नहीं है और इसलिए हमने यह कार्रवाई की. यह कार्रवाई पिछले 6 से 12 माह के बीच की है. हम स्पष्ट हैं कि आप मूनलाइटिंग नहीं कर सकते है. 

विप्रो ने निकाले कर्मचारी 
अनंतराजू का कहना है कि कंपनी में मूनलाइटिंग की गतिविधियां और उदाहरण बहुत ज्यादा नहीं है. इसी कारण कंपनी ने अपने लोगों को वापस कार्यालय में बुलाना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, एक बार जब आप कार्यालय में वापस आ जाते हैं, तो इनमें से बहुत सी चीजों की गुंजाइश कम हो जाती है और इसे बहुत पहले ही पहचाना जा सकता है. टीसीएस जैसी कुछ कंपनियों ने इस पर चिंता जताई है जबकि विप्रो ने 300 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

Diwali 2022: दिवाली पर सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, कैरेट के आधार पर देखें लेटेस्ट दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget