एक्सप्लोरर

Adani Group: अडानी ग्रुप पर मूडीज ने कहा- स्टॉक में गिरावट से फंड जुटाने में आ सकती है परेशानी

Moody's Investors Service : अडानी ग्रुप के नुकसान को देखते हुए अब रेटिंग एजेंसी मूडीज भी कंपनी के फंड जुटाने की क्षमताओं को परख रही है.

Moody's On Adani Group: पिछले कुछ दिनों में अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. अब रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) इस ग्रुप की कंपनियों का आंकलन कर रही है. ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की रिपोर्ट जारी होने के बाद अडानी समूह के शेयर मूल्य में काफी गिरावट देखने को मिली है. जिसके कारण अडानी ग्रुप को काफी नुकसान पहुंचा है. मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने अडानी समूह की 3 कंपनियों के वित्तीय मजबूती के बारे में अपना आंकलन लगाना शुरू कर दिया है. इन कंपनियों को केवल 7 दिन में 100 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है. जानिए इस नुकसान के बारे में मूडीज ने क्या कहा...

रेटिंग में कोई बदलाव नहीं 

अडानी ग्रुप की 3 कंपनियों को मूडीज से रेटिंग मिली हुई है. जिसमें अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी ट्रांसमिशन कंपनी (Adani Transmission Company) को शामिल किया गया है. मूडीज का कहना है कि इन तीनों कंपनियों की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि वह अब इन कंपनियों की वित्तीय मजबूती का आंकलन कर रही है. 

शेयरों में बड़ी गिरावट 

हाल ही में, अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के कर्ज के स्तर और टैक्स हैवन के इस्तेमाल पर सवाल उठाया था. कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है. अडानी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए आरोपों को खारिज कर दिया है. साथ ही हिंडनबर्ग पर केस करने की धमकी दी है.

निवेश जुटाने में परेशानी बढ़ी

मूडीज ने कहा, इन घटनाक्रमों को देखकर लग रहा है कि, अब ग्रुप में निवेश के लिए पूंजी जुटाने की क्षमता कुछ कम हो जाएगी. इस स्थिति को सुधरने में 1-2 साल भी लग सकते है. साथ ही फिच ने इसकी रेटिंग पर तत्काल प्रभाव नहीं देखा है.

21वें स्थान पर खिसके अडानी 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बनने के बाद अडानी 21वें स्थान पर खिसक गए हैं. अडानी के शेयर्स में देखी जा रही भारी बिकवाली के कारण उनकी नेट वर्थ में लगातार गिर रही है. पिछले दो हफ्तों से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में लगातार बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. इस कारण कई बार शेयर्स पर लोअर सर्किट लगाना पड़ा है.

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी समूह में LIC और SBI के निवेश को लेकर वित्त मंत्री की पहली प्रतिकिया, कहा - लिमिट के भीतर है एक्पोसजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget