एक्सप्लोरर

आर्थिक मोर्चे पर भारत को झटका! यूएस टैरिफ के डर से मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया

Moody’s Cuts India GDP Growth: रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का एक बहुत बड़ा पार्टनर अमेरिका है. ऐसे में भारत की तरफ से निर्यात किए जाने वाले सामानों पर 26% टैरिफ से पूरी तरह व्यापार संतुलन बिगड़ेगा.

Moody’s Cuts India GDP Growth: टैरिफ पर ग्लोबल टेंशन के बीच भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर ये खबर झटका देने वाली है. अंतरराष्ट्रीय रिसर्च फर्म मूडीज ने भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के अपने पूर्ववर्ती अनुमान 6.4 प्रतिशत को अब घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया है. हालांकि, अमेरिका की तरफ से टैरिफ पर लगाए गए 90 दिनों के ब्रेक से पहले मूडीज ने अनुमान लगाया है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का एक बहुत बड़ा पार्टनर अमेरिका है. ऐसे में भारत की तरफ से निर्यात किए जाने वाले सामानों पर 26 प्रतिशत टैरिफ से पूरी तरह व्यापार संतुलन बिगड़ेगा. मूडीज ने आगाह करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा असर गेम्स एंड ज्वैलरी, मेडिकल उपकरण और कपड़ा उद्योग पर पड़ेगा.

मूडीज एनालिटिक्स की रिपोर्ट ‘APC आउटलुक: US vs देम’ में कहा गया है, “हमने भारत के 2025 में GDP वृद्धि दर के अनुमान को मार्च के 6.4% से संशोधित कर 6.1% कर दिया.” मूडीज एनालिटिक्स ने कहा कि फिर भी, ‘हम उम्मीद करते हैं कि समग्र वृद्धि इस झटके से अपेक्षाकृत अछूता रहेगी, क्योंकि बाहरी मांग GDP का अपेक्षाकृत काफी छोटा हिस्सा है.’

मूडीज ने आगे कहा, “चूंकि सकल मुद्रास्फीति में अच्छी गति से कमी आ रही, ऐसे में उम्मीद करते हैं कि RBI रेपो दर में कमी करेगा, जो संभवतः 0.25% की कटौती के रूप में होगी. इससे साल के आखिर तक नीतिगत दर 5.75% रह जाएगी.” उसने कहा- “इसी साल घोषित टैक्स प्रोत्साहनों से डोमेस्टिक इकॉनोमी को बूस्ट मिलेगा और अन्य कमजोर इकॉनोमी की तुलना में ओवरऑल ग्रोथ पर शुल्क के झटके को कम करने में मदद मिलेगी.”

आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति में बदलाव करते हुए एपपीसी की बैठक के बाद 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी. इसके बाद वर्तमान में आरबीआई का रेपो रेट 6 प्रतिशत है. इसके साथ ही, आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए महंगाई के अनुमान को घटाकर 4 फीसदी कर दिया है.

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 75 देशों पर 9 अप्रैल से लागू होने वाले टैरिफ पर 90 दिनों के लिए ब्रेक लगा दिया है. हालांकि, चीन को कोई रियायत न देते हुए उसके ऊपर टैरिफ की ये दर 125 प्रतिशत कर दिया है. पांच अप्रैल से लागू 10 प्रतिशत का टैरिफ लागू रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Stock Market: ग्लोबल टेंशन से बेफिक्र भारतीय बाजार, सेंसेक्स में 1300 अंक की उछाल, निफ्टी भी 22800 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget