एक्सप्लोरर

Mobile Tariff Hike Likely: महंगा हो सकता है मोबाइल पर बातें करना और नेट सर्फिंग, टेलीकॉम कंपनियां बढ़ा सकती है मोबाइल टैरिफ

Mobile Tariff Hike Likely: निष्क्रिय यूजर्स के चलते टेलीकॉम कंपनियों का ARPU घटता जा रहा है. इसमें बढ़ोतरी करने के साथ राजस्व बढ़ाने के मकसद से कंपनियां मोबाइल टैरिफ बढ़ा सकती है.

Mobile Tariff Hike Likely: मोबाइल टैरिफ और भी महंगा हो सकता है क्योंकि टेलीकॉम सेवा देने वाली कंपनियां मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रही हैं.  दरअसल निष्क्रिय यूजर्स के चलते टेलीकॉम कंपनियों का ARPU (average revenue per user) घटता जा रहा है. इसमें बढ़ोतरी करने के साथ राजस्व बढ़ाने के मकसद से कंपनियां मोबाइल टैरिफ बढ़ा सकती है. इससे पहले साल 2021 के खत्म होने के ठीक एक महीने एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के इलावा रिलायंस जियो ने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ को बढ़ाने का ऐलान किया था. लेकिन आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड के साथ अब पोस्टपेड मोबाइल टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में है.

5जी स्पेक्ट्रम की बोली में भाग लेने की तैयारी 
दरअसल ट्राई ने 5जी सेवा के लिए स्पेक्ट्रम की कीमतों को लेकर अपने सुझाव सरकार को सौंप दिया है. टेलीकॉम कंपनियों को इस बोली में हिस्सा लेने के लिए पैसे जुटाने और वित्तीय सेहत में सुधार करने के लिये ये कंपनियां फिर मोबाइल टैरिफ बढ़ा सकती हैं और इसी बार नजर पोस्टपेड मोबाइल टैरिफ और डाटा रेट्स पर है. 

टैरिफ बढ़ाने के दिए थे संकेत 
फरवरी 2022 में वित्तीय नतीजों के ऐलान के बाद देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने के संकेत दिए थे. वित्तीय नतीजों के आने के बाद एयरटेल के टॉप मैनेजमेंट ने कहा है कि एक और मोबाइल टैरिफ हाईक किया जा सकता है. कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने बताया कि भले ही अगले 3 या चार महीने में मोबाइल टैरिफ नहीं बढ़े लेकिन इस कैलेंडर वर्ष में मोबाइल टैरिफ बढ़ाई जा सकती है और कंपनी टैरिफ बढ़ाने से नहीं हिचकेगी. कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक ARPU (average revenue per user) 2022 में 200 रुपये करने का लक्ष्य रखता है जो अभी 163 रुपये है. 

भारत में टैरिफ है सबसे सस्ता
दरअसल जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के चलते भारत में मोबाइल टैरिफ सबसे सस्ता है जिसका खामियाजा पूरे टेलीकॉम सेक्टर को उठाना पड़ा है. इसके चलते सरकार को टेलीकॉम कंपनियों को बेलआउट पैकेज भी देना पड़ा है. ऐसे में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर हर हाल में अपनी वित्तीय सेहत को सुधारना चाहते हैं. यही वजह है कि प्रीपेड टैरिफ के बढ़ने के बाद अब पोस्टपेड टैरिफ बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. 

ये भी पढ़ें

Adani Wilmar: गौतम अडानी की इस कंपनी ने 77 दिनों में दिया निवेशकों को 250% का रिटर्न, मार्केट वैल्यू पहुंचा एक लाख करोड़ रुपये के पार

एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा ट्विटर, जानिये कौन सी भारतीय कंपनियों का मार्केट वैल्यू है 44 अरब डॉलर के करीब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
Petrol- Diesel Price Today: 20 अगस्त को बदले पेट्रोल-डीजल के दाम या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें रेट
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget