एक्सप्लोरर

IPO Watch: MobiKwik Systems IPO पर टूटे निवेशक, 103 गुना हुआ सब्सक्राइब, विशाल मेगा मार्ट को मिला निवेशकों का साथ

IPO Offerings Update: फिनटेक कंपनी MobiKwik Systems का आईपीओ 101 गुना सब्सक्राइब हुआ है. ऐसे में इस आईपीओ की बंपर लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है.

IPO Offerings: विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड, साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड और वन मोबिक्विक सिस्टम्स के आईपीओ को निवेशकों का जोरदार रेस्पॉंस मिला है. आईपीओ में निवेश के आखिरी दिन वन मोबिक्विक सिस्टम्स (One MobiKwik Systems Limited) का आईपीओ तीनों कैटगरी के निवेशकों से मिले जबरदस्त समर्थन के बाद 103 गुना सब्सक्राइब हुआ है. विशा मेगा मार्ट के आईपीओ (Vishal Mega Mart IPO ) को संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है और आईपीओ करीब 20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है.  पर साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड का आईपीओ (Sai Life Sciences Limited IPO) को फीका रेस्पॉंस मिला है और ये आईपीओ केवल 7.50 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया है. 

MobiKwik Systems IPO की बंपर लिस्टिंग संभव

तीनों बड़े आईपीओ में सबसे शानदार निवेशकों का साथ वन मोबिक्विक सिस्टम्स के आईपीओ को मिला है. जिसमें रिटेल निवेशकों का कैटगरी 100 गुना से ज्यादा 125 गुना सब्सक्राइब हुआ है. गैर-संस्थागत निवेशकों का कैटगरी 106 गुना और संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 93 गुना सब्सक्राइब हुआ है. MobiKwik Systems आईपीओ के जरिए बाजार से 572 करोड़ रुपये जुटा रही है. 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए कंपनी ने 265 -279 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया है. निवेशक 53 शेयरों के एक लॉट के लिए कम से कम आवेदन कर सकते हैं. 18 दिसंबर के स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ की लिस्टिंग होगी. 

Vishal Mega Mart को मिला जोरदार रेस्पॉंस 

विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ (Vishal Mega Mart IPO ) 20 गुना सब्सक्राइब हुआ है.  इस आईपीओ में संस्थागत निवेशकों का कैटगरी 42 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का कैटगरी 13.50 गुना भरा है. रिटेल निवेशकों का कोटगरी केवल 2 गुना सब्सक्राइब हुआ है. विशाल मेगा मार्ट के  आईपीओ का साइज 8000 करोड़ रुपये का है. कंपनी ने 74-78 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया है. 190 शेयरों का एक लॉट साइज है. इस आईपीओ की भी 18 दिसंबर को लिस्टिंग की उम्मीद है. 

साई लाइफ साइंसेज के आईपीओ का फीका प्रदर्शन

आईपीओ के इस भीड़ में साई लाइफ साइंसेज लिमिटेड का आईपीओ ( Sai Life Sciences Limited IPO) केवल 6 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है. बीएसई डेटा के मुताबिक साई लाइफ साइंसेज के आईपीओ में संस्थागत निवेशकों का कैटगरी 16 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का कैटगरी 4.45 गुना और रिटेल निवेशकों का कैटगरी 1.08 गुना ही सब्सक्राइब हुआ. कुल मिलाकर आईपीओ 6 गुना भरा जा सका है. कंपनी ने 522 से 549 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है. निवेशक 27 शेयरों के एक लॉट के लिए कम से कम आवेदन कर सकते हैं. 18 दिसंबर को कंपनी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी.  

ये भी पढ़ें 

NPA News: सरकारी बैंकों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, तो वित्त मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट
मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
मां ने जेवर बेचकर बेटे को दिए 16 लाख, आयकर ने भेज दिया Tax नोटिस
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ
ऑटो का मिनिमम किराया हुआ दोगुना, 13 साल बाद 25 से 50 रुपए हुआ
कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?
कब-कब कितना बढ़ा DA, शुरुआत से समझें पूरा हिसाब, अब कितनी होगी बढ़ोतरी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget