एक्सप्लोरर

Onion and Rice Price: प्याज-बासमती चावल पर से हटी मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस की बंदिश, गेहूं के रेट घटने की उम्मीद

Minimum Export Price: प्याज पर 550 डॉलर प्रति टन और बासमती चावल पर 950 डॉलर प्रति टन मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस की लिमिट थी. सरकार ने गेहूं के बढ़ते रेट को देखते हुए स्टॉक लिमिट रखने की सीमा भी घटाई है.

Minimum Export Price: भारत सरकार ने प्याज और चावल के दामों को कंट्रोल करने के लिए कुछ समय पहले मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (Minimum Export Price) की बंदिश लगा दी थी. इसे अब हटा दिया गया है. इससे प्याज और बासमती चावल के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को ज्यादा रेट मिल सकेगा. डीजीएफटी (DGFT) ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस हटाने का ऐलान किया. इसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. 

प्याज पर 550 डॉलर और बासमती चावल पर था 950 डॉलर प्रति टन

केंद्र सरकार ने प्याज पर 550 डॉलर टन का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस तय किया था. साथ ही बासमती चावल पर 950 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य तय किया गया था. इससे कम रेट में विदेशों में प्याज और बासमती चावल नहीं भेजा जा सकता था. ऐसा घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों को न बढ़ने देने के लिए किया गया था. लोकसभा चुनाव और उसके बाद मानसून की वजह से सरकार को आशंका थी कि प्याज की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है. इसके चलते किसानों की पहुंच इंटरनेशनल मार्केट में नहीं रह गई थी. 

कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के पहले लिया गया यह फैसला 

डीजीएफटी (Directorate General of Foreign Trade) ने यह फैसला महाराष्ट्र और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले लिया गया है. इस फैसले से किसान खुश हो सकते हैं. महाराष्ट्र में प्याज का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है. इससे पहले प्याज और बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर बैन भी लगा दिया गया था. बैन हटाते समय सरकार ने मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस का अड़ंगा लगा दिया था. बासमती चावल पर पहले 1200 डॉलर मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस लगाया गया था. हरियाणा और पंजाब में बासमती चावल की कीमतें 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक घट गई हैं.

गेहूं के स्टॉक लिमिट में की गई कमी, तेजी से बढ़ रहा रेट 

इसके साथ ही सरकार ने गेहूं पर स्टॉक होल्डिंग लिमिट भी घटा दी है. अब ट्रेडर्स 2000 मीट्रिक टन गेहूं ही स्टॉक कर पाएंगे. पहले यह लिमिट 3000 मीट्रिक टन थी. इसके साथ ही बिस्किट और ब्रेड बनाने वाले अब कम लिमिट रख पाएंगे. गेहूं के रेट 2,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें 

Pernod Ricard: चीन से ज्यादा पी रहे हम, इस कंपनी की महंगी शराब की सेल्स में भारत ने ड्रैगन को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget