एक्सप्लोरर

Microsoft Server Outage: जिस कंपनी के कारण हुआ माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन, 20 पर्सेंट तक लुढ़के उसके शेयर

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 10 में आज आई दिक्कत के लिए साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक के एक अपडेट को जिम्मेदार माना जा रहा है. फर्म ने खुद भी से बात स्वीकार की है...

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से आज एयरलाइंस से लेकर बैंकिंग व आईटी सेक्टर तक असर दिख रहा है. यहां तक कि शेयर बाजार भी इस आउटेज से अप्रभावित नहीं हैं. वैश्विक स्तर पर आई इस समस्या के लिए जिस कंपनी को जिम्मेदार माना जा रहा है, उसके शेयर तो 20 फीसदी लुढ़के हुए हैं.

प्री-ओपन में इतना लुढ़का शेयर

क्राउडस्ट्राइक होल्डिंग्स का शेयर अमेरिकी बाजार के खुलने से पहले 20 फीसदी तक गिरावट के संकेत दे रहा है. प्री-ओपन सेशन में अमेरिकी समय के अनुसार सुबह 5 बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार शाम के 3 बजकर 15 मिनट) पर क्राउडस्ट्राइक का शेयर 19.55 फीसदी लुढ़ककर 276 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी बाजार में यह शेयर 3.35 फीसदी गिरकर 343.05 डॉलर पर बंद हुआ था.

कई सेक्टरों पर पड़ा गहरा असर

दरअसल आज का दिन माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 में दिक्कत आने से दुनिया भर के लिए मुश्किलों वाला साबित हुआ. माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज10 ओएस में यूजर्स को आज डेथ ब्लू स्क्रीन की समस्या से दो-चार होना पड़ा. इसके चलते आम यूजर्स के अलावा विमानन सेक्टर, हवाईअड्डों, बैंकों व वित्तीय कंपनियों, आईटी सेक्टर, शेयर बाजारों आदि का काम-काज प्रभावित हुआ.

क्राउडस्ट्राइक ने बताई आउटेज की वजह

इस समस्या के लिए साइबर सिक्योरिटी सर्विसेज देने वाली कंपनी क्राउडस्ट्राइक को जिम्मेदार माना जा रहा है. क्राउडस्ट्राइक ने खुद भी माना है कि उसने शुक्रवार को एक अपडेट को ग्लोबली रोल आउट किया, जिसके चलते विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स को ब्लू स्क्रीन की दिक्कत आई. विंडोज 10 के प्रभावित होने से माइक्रोसॉफ्ट की कई ऐसी सेवाएं भी ठप हो गईं, जिनका इस्तेमाल विभिन्न सेक्टरों की सैकड़ों नामी कंपनियां करती हैं.

पहले से बना हुआ था बिकवाली का दबाव

माइक्रोसॉफ्ट की पावरबाई, माइक्रोसॉफ्ट फैब्रिक, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट 365 एडमिन सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट परव्यू, वीवा इंगेज जैसी सेवाएं आज बाधित हुईं. इसका असर क्राउडस्ट्राइक पर शेयर बाजार में दिख रहा है. क्लाउडस्ट्राइक के लिए यह आफत ऐसे समय आई है, जब पहले से उसके शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ था. ब्रोकरेज रेडबर्न अटलांटिक ने एक दिन पहले ही क्राउडस्ट्राइक को डाउनग्रेड किया था. उसने साइबर सिक्योरिटी कंपनी का टारगेट 380 डॉलर से घटाकर 275 डॉलर किया था.

ये भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज से बिजनेस हुए तबाह, इन सेक्टरों पर पड़ी सबसे तगड़ी मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget