एक्सप्लोरर

MHADA Lottery: घर खरीदारों की लॉटरी, मुंबई में फ्लैट का सपना होगा पूरा, सस्ते में मिल रहे 2 हजार से ज्यादा

MHADA Lottery 2024 Dates: इस लॉटरी में एलआईजी से लेकर एचआईजी तक की कैटेगरी में 2 हजार से ज्यादा फ्लैट मिल रहे हैं, जिनके लिए कल से आवेदन की शुरुआत हो रही है...

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर रहती हैं. ऐसे में मुंबई में अपने घर का सपना पूरा कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी मुंबई में अपना घर खरीदना चाहते हैं, लेकिन ऊंची कीमतों से परेशान हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आया, जिसका फायदा उठाकर आप मुंबई में अपना घर खरीद सकते हैं.

मुंबई के प्राइम लोकेशन पर मिल रहे घर

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने मुंबई में 2 हजार से ज्यादा फ्लैट की लॉटरी निकालने का ऐलान किया है. इस लॉटरी में निम्न आय वाले लोगों से लेकर उच्च आय वालों तक सभी को घर खरीदने का मौका मिल रहा है. लॉटरी में जिन फ्लैट को खरीदने का मौका घर खरीदारों को मिल रहा है, वे मलाड, पोवई, विखरौली, गोरेगांव, वडाला जैसे प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं.

शुक्रवार से शुरू होंगे लॉटरी के आवेदन

म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने इस बार 2,030 फ्लैट के लिए लॉटरी निकालने का फैसला लिया है. लॉटरी के लिए आवेदन की शुरुआत 9 अगस्त से होने जा रही है. लॉटरी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने वाली है. आवेदन आने के बाद 13 सितंबर को लॉटरी निकाली जाएगी. यानी किन आवेदकों को मुंबई में घर मिलने वाला है, इसका फैसला 13 सितंबर को हो जाएगा.

इस तरह से लॉटरी में ले सकते हैं हिस्सा

  • लॉटरी में भाग लेने के लिए आपको म्हाडा की वेबसाइट पर जाना होगा
  • https://housing.mhada.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करें
  • भविष्य में लॉग इन करने के लिए यूनिक यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं
  • उपलब्ध लॉटरी व स्कीम में से अपने पसंदीदा विकल्प को चुनें
  • लॉटरी रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें

चेक करें आपकी कैटेगरी में कितने घर

लॉटरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस और घर की कीमतें इनकम कैटेगरी के हिसाब से अलग होंगी. लॉटरी के तहत मिल रहे कुल 2,030 फ्लैट में सबसे ज्यादा 768 फ्लैट एमआईजी यानी मिडिल इनकम ग्रुप के लिए है. लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी) के लिए 627 फ्लैट उपलब्ध हैं. इसी तरह इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के लिए 359 फ्लैट और हायर इनकम ग्रुप (एचआईजी) के लिए 276 फ्लैट लॉटरी के जरिए मिलने वाले हैं.

एलआईजी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आमतौर पर 1 बीएचके फ्लैट मिलते हैं. वहीं एमआईजी कैटेगरी के घर 2 बीएचके वाले होते हैं. हायर इनकम ग्रुप में 3 बीएचके वाले घर मिलते हैं. इस बार लॉटरी में कुछ घर प्रीमियम 3 बीएचके कैटेगरी के भी हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो शहर जहां सबसे तेजी से महंगे हुए घर, टॉप 5 में आया भारत से इन दो का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget