एक्सप्लोरर

Gold Price: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, आज दिखा इतने हजार से ज्यादा का अंतर

MCX India के अनुसार, प्रति 10 ग्राम सोने में जहां 1092 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, प्रति 10 ग्राम चांदी में 1425 रुपये की गिरावट देखी जा सकती है.

बीते कुछ दिनों से बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही थी. लेकिन, 25 नवंबर की बात करें तो आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. MCX India के अनुसार, प्रति 10 ग्राम सोने में जहां 1092 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, प्रति 10 ग्राम चांदी में 1425 रुपये की गिरावट देखी जा सकती है.

7 दिनों से बढ़ रही थी कीमत  

आज के गिरावट को छोड़ दें और 24 नवंबर के रेट के हिसाब से देखें तो पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमत में 3990 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला. चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें प्रति किलो 2500 रुपये की बढ़त पिछले एक हफ्ते में देखी जा सकती है. 24 नवंबर तक चांदी 92000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी.

कुछ दिनों से क्यों बढ़ रहे थे सोने के दाम

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने के दाम तीन मुख्य कारणों से बढ़ रहे थे. पहला रूस-यूक्रेन वार, दूसरा शेयर बाजार में अस्थिरता और तीसरा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनॉल्ड ट्रंप की जीत.  इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर में तेजी और अमेरिकी फेडरल द्वारा दरों में कटौती के प्रति सतर्क रुख अपनाना भी इसके पीछे की वजह थी.

एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के मुताबिक, "रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ती भौगोलिक-राजनीतिक उथल-पुथल ने गोल्ड को सुरक्षित निवेश के रूप में और मजबूत किया है.

आपके शहर में सोने की कीमत

24 नवंबर के हिसाब से देखें तो देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 79790 रुपये था. जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 73150 रुपये थी. मुंबई की बात करें तो यहां 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 79640 रुपये थी. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 73000 रुपये थी. कोलकाता में भी 24 और 22 कैरेट का रेट यही था.

चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 79640 रुपये थी. 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73000 रुपये थी. भोपाल और अहमदाबाद में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 79600 रुपये थी और 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,050 रुपये थी.

ये भी पढ़ें: Gold Jewellery: सोने में रिकॉर्ड तेजी से सर्राफा बाजार में बदला ट्रेंड, गोल्ड के खरीदार अपना रहे ये नया तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 अगस्त को कितना सस्ता हुआ एलपीजी, देखें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की रेट लिस्ट
6 अगस्त को कितना सस्ता हुआ एलपीजी, देखें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की रेट लिस्ट
जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget