एक्सप्लोरर

बाजार में शानदार तेजीः सेंसेक्स 165 अंक ऊपर 29,332 पर बंद, निफ्टी 9050 के ऊपर

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार की चाल में आज सुधार देखने को मिला है और सेंसेक्स-निफ्टी आज बढ़कर बंद हुए हैं. आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 56 अंकों की हल्की तेजी देखी गई लेकिन ये बाजार के नजरिए से अहम है क्योंकि कल शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. आज के कारोबार के दौरान बाजार की शुरुआत ही अच्छी तेजी के साथ हुई और बाजार बढ़त के साथ ही बंद होने में कामयाब रहा.

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 164.48 अंक यानी 0.56 फीसदी की उछाल के साथ 29,332 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 55.85 अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 9086 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी के दम पर बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 20895 पर बंद हुआ. आज 1 सेक्टर को छोड़कर सभी बड़े सेक्टरों में बढ़त रही. मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी से बाजार को ऊपर चढ़ने का बल मिला. निफ्टी का मेटल इंडेक्स 1.1 फीसदी, ऑटो इंडेक्स करीब 1 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.6 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद होने में कामयाब रहा है. एफएमसीजी सेक्टर में सिर्फ गिरावट रही है जिसके बाद एफएमसीजी इंडेक्स 0.2 फीसदी नीचे बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में 39 शेयरों में बढ़त के साथ बंद मिला है और सिर्फ 10 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. 1 शेयर सपाट कारोबार के साथ बंद हुआ. चढ़ने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा यस बैंक 3.27 फीसदी और टाटा मोटर्स 2.47 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. एनटीपीसी 2.33 फीसदी और गेल 2.10 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. विप्रो 1.84 फीसदी और बीपीसीएल 1.67 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है.

आज निफ्टी के 10 गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 0.85 फीसदी और आयशर मोटर्स 0.82 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है और आईटीसी का शेयर 0.71 फीसदी और बॉश का शेयर 0.52 फीसदी की सुस्ती दिखाकर बंद हुए हैं. एफएमसीजी दिग्गज एचयूएल में 0.51 फीसदी नीचे कारोबार बंद हुआ है.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget