एक्सप्लोरर

जबर्दस्त तेजी पर बंद बाजारः सेंसेक्स 276 अंक उछला, निफ्टी 9850 के पार

आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 276.16 अंक यानी 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 31,568 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 86.95 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 9852.50 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः आज बैंकिंग शेयरों की जबर्दस्त तेजी ने घरेलू शेयर बाजारों में जोश भर दिया. बाजार की शुरुआत ग्लोबल संकेतों के दम पर अच्छी रही थी वहीं बाजार को अच्छा कारोबारी बंद लेवल देने में रियलटी और बैंकिंग शेयरों ने भरपूर साथ दिया. कल अमेरिकी बाजारों की तेजी का सपोर्ट भारतीय बाजार को अच्छी तरह मिला. आज की तेजी के दौरान सेंसेक्स ने कल के मुकाबले 300 अंकों से भी ज्यादा का बढ़ोतरी दिखाई. निफ्टी ने भी 9850 के ऊपर जाकर बंद दिया है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 276.16 अंक यानी 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 31,568 पर जाकर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 86.95 अंक यानी 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 9852.50 पर जाकर बंद हुआ है.

क्यों आई बाजार में तेजी

  • आज के कारोबार में तेजी के पीछे सबसे बड़ा हाथ बैंकिंग शेयरों का रहा है.
  • आज सरकार की तरफ से 21 सरकारी बैंकों के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी के चलते बैंकिंग स्टॉक्स में शानदार उछाल रहा और इसने बैंक निफ्टी समेत पूरे बाजार को ऊपर बढ़ने में सहारा दिया.
  • वहीं आज रियलटी शेयरों में भी जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई. बीएसई पर डीएलएफ के शेयर में जोरदार तेजी ने रियलटी शेयरों को मजबूती दी.
  • वहीं आईटी शेयरों में इंफोसिस के शेयर में पिछले हफ्ते विशाल सिक्का के जाने के बाद जो गिरावट दिखी थी उसमें आज रिकवरी दिखी. नंदन नीलेकणी को इंफोसिस की कमान मिलने की खबरों के चलते इस शेयर में भी जबर्दस्त बढ़त दर्ज की गई.
  • वहीं आज ग्लोबल बाजारों से भी भारतीय बाजारों को अच्छा सपोर्ट मिला था जिसके चलते घरे स्टॉक मार्केट की शुरुआत भी अच्छी रही थी.
  • कल अमेरिकी बाजारों में 1 फीसदी से ज्यादा के उछाल के चलते आज घरेलू स्टॉक मार्केट में बढ़िया शुरुआत रही. निफ्टी शुरुआत में ही 9800 के ऊपर निकल गया था और सेंसेक्स में 125 अंकों की मजबूती देखी गई.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज के कारोबार के दौरान एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान में कारोबार बंद हुआ है. एफएमसीजी सेक्टर भी मामूली 0.03 फीसदी की गिरावट पर ही बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा 3.44 फीसदी का उछाल रियलटी सेक्टर में देखा गया है. वहीं पीएसयू 2.09 फीसदी की उछाल के साथ पीएसयू बैंक बंद हुए हैं. मेटल शेयरों में 1.72 फीसदी और फाइनेंशियल शेयरों में करीब 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज बैंक निफ्टी भी पीएसयू के साथ प्राइवेट बैंकों की 1.34 फीसदी की तेजी के सहारे करीब 1.54 फीसदी ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से सिर्फ 15 शेयर ही गिरावट के लाल निशान के साथ बंद हुए हैं और बाकी 35 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस करीब 4 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. भारती एयरटेल का शेयर 2.70 फीसदी ऊपर बंद हुआ और टाटा स्टील 2.53 फीसदी की शानदार तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. अदानी पोर्ट्स 2.49 फीसदी और वेदांता 2.41 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा है.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आज टेक महिंद्रा 1.74 फीसदी, टाटा पावर 1.69 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 1.29 फीसदी और आयशर मोटर्स 1.28 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं. एचयूएल 0.80 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हो पाए हैं.

  सरकारी बैंकों के विलय के लिए सरकार ने बढ़ाया मजबूत कदम क्या 2000 रुपये का नोट जल्द होने वाला है बंद? जानें खुद वित्त मंत्री ने जो कहा ! 200 रुपये के नए नोट लाने के लिए RBI ने अधिसूचना जारी की खुशखबरी: जल्द जारी होगा ₹ 200 का नोट, सरकार ने जारी की अधिसूचना मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब 8 लाख सालाना आमदनी पर मिलेगा ओबीसी आरक्षण RBI ने 50 रुपये के नए नोट लाने का एलान किया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget