एक्सप्लोरर

Market Capitalization: बीते हफ्ते इन कंपनियों ने कराई 1.15 लाख करोड़ रुपये की शानदार कमाई, कई शेयरों में बना मोटा पैसा

Market Capitalization: शेयर बाजार में शानदार उछाल के चलते बीते हफ्ते कई कंपनियों ने निवेशकों की कमाई कई गुना बढ़ा दी है. जानें ऐसे शेयरों के नाम जो आपको शानदार मुनाफा सिर्फ एक हफ्ते में दे चुके हैं.

Market Capitalization: बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहतरीन हफ्ता साबित हुआ है. सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,15,837 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही है. टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट आई है. बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 574.86 अंक या 0.92 फीसदी के फायदे में रहा. बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 63,000 अंक के पार बंद हुआ था.

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से आठ का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
समीक्षाधीन हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 71,462.28 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,41,994.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 18,491.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,488.60 करोड़ रुपये रहा. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 18,441.62 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,439.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

इंफोसिस, अडानी एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल का कारोबार बढ़ा
इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,303.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,89,515.09 करोड़ रुपये रहा. अडानी एंटरप्राइजेज की बाजार हैसियत भी 2,063.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,045.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,140.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,72,234.92 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का वैल्यूएशन 845.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,49,207.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत भी 89.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,214.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

बाजार में इन दो शेयरों में दिखी गिरावट
इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,417.55 करोड़ रुपये घटकर 8,96,106.38 करोड़ रुपये रह गया. एचडीएफसी के मूल्यांकन में 2,282.41 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,85,626.22 करोड़ रुपये पर आ गया.

टॉप-10 की लिस्ट में ये कंपनी रही पहले स्थान पर 
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा.

ये भी पढ़ें

Office Rent: दिल्ली, मुंबई नहीं इस शहर में ऑफिस खोलना पड़ेगा सबसे महंगा, समझें किरायों में कितना उछाल दिखेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget