एक्सप्लोरर

WhatsApp: मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप के लिए नया फीचर किया लॉन्च, जानें भारत के लिए क्या है खबर

WhatsApp: व्हाट्सएप ने एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है जिसके जरिए अब लोग ऐप से ही शॉपिंग भी कर पाएंगे और कई अन्य काम भी कर पाएंगे. जानिए भारत में इस फीचर को लेकर क्या अपडेट है.

WhatsApp: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने व्हाट्सएप के यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी कर दिया है जिसके जरिए WhatsApp बिजनेस एप में अब किसी ब्रांड या बिजनेस को सर्च करने की सुविधा मिल सकेगी. ब्राजील में व्हाट्सएप बिजनेस समिट में, मार्क जुकरबर्ग ने लोगों को व्हाट्सएप पर इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है. मेटा सीईओ ने कहा है कि इस बिजनेस अपडेट के तहत अब व्हाट्सएप यूजर्स इस एप में ही बिजनेस सर्च भी कर सकेंगे और इसी के जरिए सीधा शॉपिंग भी कर पाएंगे. 

कैसे काम करेगा ये फीचर
इस समिट में बताया गया है कि यूजर्स किसी ब्रांड और छोटे बिजनेस के बारे में में व्हाट्सएप पर सर्च कर सकेंगे, चाहे वो कैटेगरी की लिस्ट के जरिए किया जाए या इसके सर्च के लिए नाम को टाइप करके इसी खोजा जाए. हम अपने डायरेक्टरी फीचर को एक्सपेंड करने के बाद इसे पूरे ब्राजील के लिए शुरू कर चुके हैं. इसके अलावा अपने व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म का यूज करके इसे ब्राजील के अलावा कुछ और देशों में भी लॉन्च किया जा रहा है.

इन देशों में शुरू किया जा चुका है फीचर- भारत के लिए क्या है अपडेट
समिट में इस बात का अपडेट शेयर किया गया कि किसी बिजनेस से कुछ सर्च करने, मैसेज भेजने और शॉपिंग करने में मदद करने के लिए कंपनी ने किस तरह का फीचर लॉन्च किया है. फिलहाल इस फीचर की शुरुआत ब्राजील, कोलंबिया, इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्रिटेन के लिए की जा चुकी है. हालांकि क्या भारत के व्हाट्सएप कस्टमर्स को ये फीचर जल्द मिल पाएगा, इसकी जानकारी अभी कंपनी ने शेयर नहीं की है. 

व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग भी शेयर किया है जिसमें इस फीचर के डिटेल्स को बताया गया है. जानें कुछ खास बातें

  • आप किसी कंपनी या ब्रांड से उसके व्हाट्सएप प्रोफाइल पर दिए गए नंबर से ही कॉन्टेक्ट कर सकेंगे.
  • यूजर्स व्हाट्सएप में ही सर्च करके भी किसी कंपनी से संपर्क कर सकेंगे.
  • लोग व्हाट्सएप पर एक ब्रांड या एक स्मॉल बिजनेस सर्च कर सकते हैं.
  • कैटेगरी की लिस्ट की ब्राउजिंग के जरिए या नाम टाइप करके अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को खोज और उसे बेचने वाले से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.
  • यूजर्स को अलग-अलग वेबसाइट्स से फोन नंबर सर्च करने से बचाएगा.
  • आप आसानी से किसी बिजनेस अकाउंट के साथ चैट शुरू कर सकते हैं, 
  • शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आप इसे चैट में ही कर सकते हैं. 
  • आप सीधे व्हाट्सएप से ही किसी सामान को ऑर्डर कर सकेंगे.
  • इस बिजनेस एप में भी यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी रहेगी.
  • ये एक बेहतर एंड-टू-एंड कॉमर्स एक्सपीरिएंस होगा.

ये भी पढ़ें

Jobs: मेटा और ट्विटर जैसी कंपनियों से निकाले गए कर्मचारियों को TATA की यह कंपनी करेगी मदद, देगी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget