एक्सप्लोरर

Magenta Lifecare IPO Listing: मजेंटा लाइफकेयर के शेयरों की धमाकेदार लिस्टिंग, 28 फीसदी प्रीमियम पर मार्केट में एंट्री

Magenta Lifecare IPO: फोम के प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी मजेंटा लाइफकेयर के शेयरों की तगड़ी लिस्टिंग आज BSE SME पर हुई है.

Magenta Lifecare IPO Listing: मजेंटा लाइफकेयर (Magenta Lifecare) के शेयरों की बुधवार को BSE SME पर बेहद दमदार लिस्टिंग हुई है. कंपनी के शेयर आईपीओ में 35 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे और आज इसकी BSE SME पर 45 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बाजार में एंट्री हुई है. ऐसे में निवेशकों को कुल 28.57 फीसदी प्रीमियम का लाभ मिला है. शेयरों की लिस्टिंग के बाद मजेंटा लाइफ केयर के शेयरों (Magenta Lifecare  Share Price) में तेजी देखी गई है और 5 फीसदी बढ़त के बाद इस पर अपर सर्किट लग गया है.

7 करोड़ का था आईपीओ

मजेंटा लाइफकेयर (Magenta Lifecare IPO Listing) गद्दा-तकिया बनाने वाली कंपनी है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 7 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाए हैं. कंपनी को निवेशकों से बेहद अच्छा रिस्पांस मिला था और यह कुल 983.19 गुना तक के जबरदस्त सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था. इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने खूब दिलचस्पी दिखाई थी और उन्होंने अपने कोटे को 778.41 गुना तक सब्सक्राइब किया था. कंपनी ने आईपीओ के जरिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले कुल 2,000,000 इक्विटी शेयरों को जारी किया था.

फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी

कंपनी ने शेयर मार्केट को जानकारी दी है कि इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरी करने के लिए करेगी. इसके साथ ही इन पैसों से सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को भी पूरा किया जाएगा.

क्या करती है कंपनी और कैसी है इसकी वित्तीय स्थिति

फोम के प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी मजेंटा लाइफकेयर गद्दे और तकिया जैसे घरेलू चीजों का निर्माण करती है. कंपनी की शुरुआत साल 2015 में की गई थी. कंपनी की वित्तीय स्थिति पिछले कुछ सालों में बहुत अच्छी रही है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के अप्रैल से दिसंबर के बीच कंपनी ने कुल 24.36 लाख रुपये का तगड़ा मुनाफा कमाया है. वहीं वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 24.55 लाख रुपये प्रॉफिट के रूप में कमाया था. साल 2022 में यह 18.89 लाख रुपये था. वहीं साल 2021 में कंपनी का मुनाफा 19.44 लाख रुपये रहा है. 

ये भी पढ़ें-

OPS Vs NPS: तीसरे कार्यकाल में बदलाव की तैयारी में मोदी सरकार, एनपीएस में मिलेगी ऐसी गारंटी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?
SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?
Ethanol: एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget