एक्सप्लोरर

जेब को लगा झटकाः रसोई गैस के दाम बढ़े, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ सिलेंडर

जून के शुरू होते ही आपकी जेब को झटका लगा है. बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस का सिलेंडर महंगा हो गया है.

नई दिल्लीः लगातार तीन महीने तक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद जून में एलपीजी के दामों में इजाफा किया गया है. देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी ने इस बात का एलान किया है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने ये फैसला लिया है. एलपीजी के दाम में ये बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है.

इंडियन ऑयल ने घोषणा की है कि एलपीजी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में एलपीजी के रिटेल सेलिंग प्राइस (आरएसपी) में 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है. दरअसल ये बढ़ोतरी 14.2 किलोग्राम वाली बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के लिए की गई है. इसके बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 581.50 रुपये से महंगा होकर 593 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है.

मुंबई में एलपीजी के नए दाम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम में 11.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पहले यहां आईओसी के 14.2 किलोग्राम वाली एलपीजी के दाम 579 रुपये प्रति सिलेंडर थे और अब ये बढ़कर 590.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर जा पहुंचे हैं.

कोलकाता में रसोई गैस के दाम कोलकाता में अब एक एलपीजी सिलेंडर के लिए 616 रुपये चुकाने होंगे. यहां प्रति सिलेंडर एलपीजी के दाम में 31.5 रुपये का इजाफा किया गया है. जो सिलेंडर पहले 584.50 रुपये पर मिलता था वो अब 616 रुपये पर मिलेगा.

चेन्नई में सबसे ज्यादा 37 रुपये का इजाफा देश में बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई में की गई. चेन्नई में 569.50 रुपये में बिकने वाला सिलेंडर एक जून यानी आज से 606.50 रुपये में मिलेगा. यानी एलपीजी सिलेंडर के दाम में सीधा 37 रुपये का इजाफा किया गया है.

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों पर नहीं पड़ेगा असर हालांकि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों पर रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी लागू नहीं होगी. पीएमयूवाई (PMUY) के लाभार्थियों को 30 जून तक मुफ्त सिलेंडर मिलता रहेगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को तीन महीने तक मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का एलान किया था.

ये भी पढ़ें

हवाई ईंधन 50 फीसदी महंगा हुआ, दिल्ली में ATF के दाम 33,575 रुपये पर पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget