एक्सप्लोरर

एक अप्रैल या उसके बाद लगेगा लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 के बजट में शेयरों की बिक्री के मुनाफे पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन लगाने की घोषणा की है.

नई दिल्लीः सरकार ने साफ कर दिया है कि शेयरों की बिक्री पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स एलटीसीजी एक अप्रैल, 2018 या उसके बाद लगेगा. सरकार ने कहा है कि यह टैक्स एक अप्रैल या उसके बाद बेचे जाने वाले शेयरों पर लगेगा लेकिन कैपिटल गेन की गणना शेयर को खरीदते समय जो कीमत थी उसमें और 31 जनवरी को बाजार में अधिकतम मूल्य पर में से जो भी ऊंचा होगा, उसके आधार पर की जाएगी.

एलटीसीजी लगाने के ये कारण बताए गए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 के बजट में शेयरों की बिक्री के मुनाफे पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन लगाने की घोषणा की है. शेयर बाजारों में जारी गिरावट के सिलसिले के बीच सरकार ने आज शेयरों की बिक्री पर एलटीसीजी लगाने के कारण स्पष्ट किए. सरकार का कहना है कि इस टैक्स को लगाने की प्रमुख वजह यह है कि इस तरह की इनकम पर टैक्स छूट मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए सही नहीं है और इससे निवेश कारोबार की बजाय फाइनेंशियल एसेट्स को ट्रांसफर हो जाता है. बजट 2018-19 में बार-बार पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) पर स्पष्टीकरण देते हुए सरकार ने कहा कि बजट में शेयरों की बिक्री से एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर रियायती दस फीसदी की दर से कैपिटल टैक्स लगाने का प्रावधान किया गया है.

इससे पहले तक लॉन्ग टर्म एसेट्स जो कि किसी कंपनी के इक्विटी शेयर या इक्विटी आधारित कोष का यूनिट या कारोबारी ट्रस्ट की यूनिट है, के ट्रांसफर से होने वाले कैपिटल गेन पर आयकर कानून की सेक्शन (38) की धारा 10 के तहत छूट थी. भारतीय उद्योग परिसंघ-कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की बजट बाद बैठक में शेयर बाजारों में लगातार जारी गिरावट को लेकर वित्त सचिव हसमुख अधिया ने आज सफाई दी और कहा कि यह लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाने के कारण नहीं है बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के चलते है.

अभी भारत में शेयरों की खरीद के एक साल के भीतर हुए लघु अवधि के पूंजीगत लाभ पर 15 फीसदी का कर लगता है. हालांकि खरीद के एक साल बाद हुए लाभ पर कोई कर नहीं लगता. आज सुबह कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 1.6 फीसदी तक की गिरावट आई. अधिया ने कहा कि दुनिया भर के शेयर बाजारों में मजबूत आपसी संबंध हैं. ग्लोबल शेयर बाजारों में भी आज 2.4 फीसदी तक की गिरावट आई है. पिछले हफ्ते सभी देशों के शेयर बाजारों के मुख्य सूचकांक 3.4 फीसदी तक नीचे आ गए थे.

बजट में लगाया गया लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन 2018-19 के बजट में एक अप्रैल से एक लाख रुपये से ज्यादा के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर 10 फीसदी टैक्स लगाया गया था. हालांकि, 31 जनवरी 2018 तक के सभी मुनाफे पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

उन्होंने कहा, "हमने एक निर्धारित तारीख तक टैक्स में छूट दी है. फिर किसी को परेशान होकर शेयर क्यों बेचने चाहिये जबकि हमारे पास छूट है तो फिर बेचने में जल्दबाजी नहीं होनी चाहिये." अधिया ने कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे शेयरों को तुरंत बेचा जाये. इसलिये शेयरों की बिकवाली एलटीसीजी का असर नहीं है."

अधिया ने कहा कि सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) से सरकार की आय केवल 9000 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा, "इक्विटी मार्केट में शॉर्ट टर्म ट्रांजेक्शन्स की संख्या ज्यादा है इसलिए सरकार की 9,000 करोड़ की आय का ज्यादातर हिस्सा शॉर्ट टर्म के सौदों से आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
1.46 लाख पर आया सोना, क्या आगे और गिरेगी कीमत?
4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget