एक्सप्लोरर

Lok Sabha Results: ऑयल एंड गैस इंडेक्स बुरी तरह टूटा, GAIL-ONGC जैसे स्टॉक 17 फीसदी तक गिरे

Stock Market Fall: मंगलवार को सेंसेक्स में लगभग 6000 प्वॉइंट और निफ्टी में करीब 2000 प्वॉइंट की गिरावट आई है.

Stock Market Fall: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने शेयर मार्केट पर कोहराम मचा दिया है. मंगलवार को शेयर बाजार पर अमंगल हुआ है. स्टॉक मार्केट पर एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट कभी नहीं आई थी. निवेशकों को भी लाखों करोड़ रुपये का चूना लग चुका है. अपेक्षाओं से बिलकुल उल्टे चुनाव नतीजे आने के चलते बीएसई का सेंसेक्स 6000 प्वॉइंट और एनएसई का निफ्टी 2000 प्वॉइंट से भी नीचे चला गया है. इस दौरान निफ्टी के ऑयल एंड गैस इंडेक्स (Oil and Gas Index) में भी लगभग 10 फीसदी की गिरावट आई है. देश की दिग्गज ऑयल एंड गैस कंपनियों गेल (GAIL), ऑयल इंडिया (Oil India), ओएनजीसी (ONGC), एचपीसीएल (HPCL) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर बुरी तरह से फिसलते हुए 10 से 17 फीसदी तक नीचे गए हैं. 

सबसे बड़ी गिरावट गेल इंडिया के स्टॉक में, 17 फीसदी नीचे गया

इंट्रा डे ट्रेड में ऐसी भारी गिरावट कभी नहीं देखी गई थी. मंगलवार को सबसे बड़ी गिरावट गेल इंडिया के स्टॉक में देखी गई. यह लगभग 17 फीसदी नीचे गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी लगभग 7 फीसदी नीचे गया है. इसके अलावा भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum), पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG), महानगर गैस (Mahanagar Gas) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) जैसी कंपनियों के स्टॉक भी 8 से 10 फीसदी तक नीचे गए हैं. सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के स्टॉक में भी भारी गिरावट आई है. इनमें गुजरात गैस लिमिटेड (Gujarat Gas) और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas) जैसी कंपनियों के शेयर 6 फीसदी से भी ज्यादा नीचे गए हैं. 

सेंसेक्स 6000 अंक और निफ्टी 2000 अंक से ज्यादा नीचे गया

सेंसेक्स में मंगलवार को 6,234.35 अंकों की गिरावट आ चुकी है. यह 70,234 प्वॉइंट तक आ गिरा है. किसी एक दिन में 6000 अंकों से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार ने पहले कबि नहीं देखी थी. उधर, निफ्टी में भी 1,982.45 अंकों की गिरावट आ चुकी है. ये 21,281.45 तक का निचला स्तर छू चुका है. BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 41 लाख करोड़ रुपये का गोता लगा चुका है. ये किसी एक दिन में सबसे भारी गिरावट है. सोमवार, 3 जून को बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 426.24 लाख करोड़ रुपये पर था, जो मंगलवार दोपहर 12.50 बजे 385 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है.

ये भी पढ़ें 

Stock Market Biggest Fall: सेंसेक्स में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, चुनावी नतीजों से बाजार में कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
Seva Teerth Inauguration: संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
Embed widget