एक्सप्लोरर

Stock Market Biggest Fall: सेंसेक्स में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, चुनावी नतीजों से बाजार में कोहराम

Stock Market Biggest Fall in Single Day: शेयर बाजार में आज ऐसी गिरावट आई जो किसी एक दिन में स्टॉक मार्केट के गोता लगाने का इतिहास बना चुका है. सेंसेक्स 6000 अंकों से ज्यादा टूटा है.

Stock Market Biggest Fall: घरेलू शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन भारी साबित होता हुआ दिख रहा है. शेयर बाजार में किसी एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट का बाजार पहली बार गवाह बना है. शेयर बाजार के लिए आज का दिन भूचाल लेकर आया है, स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा हुआ है और निवेशकों की संपत्ति में एक दिन में इतनी बड़ी कटौती हो चुकी है कि इसे मान पाना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है.

सेंसेक्स में 6000 अंकों से ज्यादा की गिरावट

सेंसेक्स में 6,234.35 अंकों की गिरावट आ चुकी है और ये 70,234 तक आ गिरा है. किसी एक दिन में 6000 अंकों से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार के लिए ऐसा जख्म है जिसे भरने के लिए काफी बड़ा समय लग सकता है. ये घरेलू शेयर बाजार के इतिहास में ऐसा अकेला दिन है जहां इतनी भयंकर गिरावट का बाजार को सामना करना पड़ा हो. ये शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे लैंडस्लाइड डाउनफॉल है.

निफ्टी में करीब 2000 अंकों की गिरावट

एनएसई के निफ्टी ने गिरावट का ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जिससे पार पाना बेहद मुश्किल लग रहा है. निफ्टी में 1,982.45 अंकों की गिरावट आ चुकी है और ये 21,281.45 तक का निचला स्तर छू चुका है.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 41 लाख करोड़ रुपये डूबा

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 41 लाख करोड़ रुपये का गोता लगा चुका है और ये किसी एक दिन में सबसे भारी गिरावट है. 3 जून को बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 426.24 लाख करोड़ रुपये पर था जो दोपहर 12.50 बजे 385 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है.

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर गिरे

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और एनटीपीसी 14 फीसदी से ज्यादा टूटा है. एसबीआई 13.41 फीसदी नीचे है और पावरग्रिड 11.12 फीसदी की गिरावट पर है. एलएंडटी 10.84 फीसदी टूटा जबकि टाटा स्टील 10.47 फीसदी नीचे है.

निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट

निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और केवल 4 शेयर ऐसे हैं जो बमुश्किल तेजी के दायरे में बने हुए हैं. एनएसई पर इस समय 2639 शेयरों में ट्रेड हो रहा है और 2431 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. केवल 150 शेयरों में ही तेजी के साथ कारोबार हो रहा है जबकि 88 शेयर बिना बदलाव के साथ हैं.

ये भी पढ़ें

Market Crash: नहीं चला मोदी मैजिक, 4700 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 6 पर्सेंट से ज्यादा डाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget