एक्सप्लोरर

Reliance 43rd AGM Live Updates: रिलायंस Jio में गूगल करेगा 33,737 करोड़ रुपये का निवेश, जियो की भारत में 5जी लॉन्च करने की तैयारी

पहली बार रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही है और इसमें दुनियाभर से आरआईएल के शेयरहोल्डर्स हिस्सा ले रहे हैं. इस एजीएम में अब तक कई बड़े एलान हो चुके हैं.

live updates Reliance Industries 43rd AGM started and Mukesh Ambani announced deal with google Reliance 43rd AGM Live Updates: रिलायंस Jio में गूगल करेगा 33,737 करोड़ रुपये का निवेश, जियो की भारत में 5जी लॉन्च करने की तैयारी

Background

Reliance AGM: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम होने जा रही है. ये कंपनी की 43वीं एजीएम होगी. अलग अलग वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए रिलायंस के एक लाख से अधिक शेयर होल्डर इस बैठक में शामिल होंगे. इस एजीएम के लिए कंपनी ने जोरदार तैयारियां की हैं और पहली बार रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर होगी. कोरोना संकट के कारण इस बार ये एजीएम ऑनलाइन करने का फैसला किया गया है और खास वर्चुएल प्लेटफॉर्म का प्रबंध किया है.

 

दोपहर में होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम
रिलायंस की यह बैठक दोपहर दो बजे शुरू होगी, इसे कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी संबोधित करेंगे. कंपनी के राइट्स इश्यू या आईपीओ के बाद ये पहली एजीएम होगी लिहाजा इसमें राइट्स इश्यू से आई रकम और उससे जुड़ी कुछ अहम बातों का भी एलान किया जा सकता है.

 

पूरी दुनिया से रिलायंस के शेयरहोल्डर्स भाग लेंगे
रिलायंस की एजीएम हमेशा से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होती रही है लेकिन इस बार कोरोना संकटकाल के चलते शेयरहोल्डर्स का इस मीटिंग में आना मुश्किल हो गया था. लिहाजा अपने 26 लाख शेयरहोल्डर्स के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म्स का रास्ता चुना. इसके जरिए पूरी दुनिया में फैले रिलायंस के शेयरहोल्डर्स इस एजीएम में हिस्सा ले सकते हैं.

 

कई बड़े एलान संभव
माना जा रहा है कि इस बैठक में चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आगे की योजनाओं का एलान कर सकते हैं जिसमें अरामको के साथ डील से जुड़ी जानकारी साझा कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी के कर्जमुक्त होने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दे सकते हैं. कंपनी की रिटेल सेगमेंट में बिजनेस बढ़ाने का क्या प्लान है इस पर कुछ बात कर सकते हैं और डिजिटल कारोबार में जो डील हाल के दिनों में की गई हैं उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है.

 

कंपनी ने व्हॉट्सएप चैटबॉट भी जारी किया
एजीएम से जुड़ी किसी भी जानकारी और शेयरहोल्डर्स, निवेशकों, मीडिया और आम लोगों की मदद के लिए रिलायंस ने व्हाट्सएप चैटबॉट भी जारी किया है. इसके लिए आपको सिर्फ +91 79771 11111 को अपने फोन में सेव करके 'Hi' लिखकर भेजना होगा. इसके बाद बॉट के जरिए आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. एजीएम से जुड़े इस व्हाट्एप चैटबॉक्स को जियो हैप्टिक ने बनाया है. यह चैटबॉक्स 24*7 काम करेगा.


कर्ज मुक्त हो चुकी है कंपनी
पहली बार रिलायंस की एजीएम में देश और दुनिया के 500 स्थानों से एक लाख से अधिक निवेशक सीधे वार्षिक आम बैठक में भाग ले सकेंगे. चैटबॉट की शुरुआत रिलांयस के 53,124 करोड़ रुपये के मेगा राइट इश्यू के दौरान हुई जिसे जियो हेप्टिक चलायेगा. रिलायंस की पिछली एजीएम 12 अगस्त 2019 को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी को 31 मार्च 2021 तक कर्जमुक्त बनाने की कार्ययोजना की घोषणा की थी। लेकिन तेल से लेकर दूरसंचार तक कई कारोबार करने वाला यह समूह पिछले महीने ही शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त हो गया.

कंपनी ने अपनी डजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म्स में 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 1.18 लाख करोड़ रुपये जुटाने की व्यवस्था कर ली है. वहीं रिलायंस के मौजूदा शेयरधारकों को राइट इश्यू जारी कर 53,124 करोड़ रुपये भी जुटाने का भी इंतजाम किया है. इसके अलावा ईंधन की खुदरा बिक्री कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 7,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं. कुल मिलाकर कंपनी ने 1.75 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की पक्की व्यवस्था कर ली है. कंपनी के ऊपर 31 मार्च 2020 को 1,61,035 करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज था. नये निवेश के बाद कंपनी शुद्ध रूप से कर्जमुक्त हो गई है.

ये भी पढ़ें

 

रिलायंस जियो में गूगल कर सकता है 4 अरब डॉलर का निवेश-रिपोर्ट

 

रिलायंस की ऑनलाइन AGM में एक लाख से ज्यादा शेयर होल्डर होंगे शामिल, कंपनी ने जारी किया व्हाट्सएप चैटबॉट

15:50 PM (IST)  •  15 Jul 2020

मुकेश अंबानी ने कहा कि ब्रिटिश पेट्रोलियम ने जियो-बीपी के एक नए ब्रांड के तहत कंपनी के मौजूदा फ्यूल रिटेलिंग कारोबार मे इंवेस्ट किया है और जियो-बीपी ने भारत के कंज्यूमर्स को बेहतर सॉल्यूशंस प्रदान करने का संकल्प लिया है.
15:48 PM (IST)  •  15 Jul 2020

मुकेश अंबानी के बाद उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी रिलायंस फाउंडेशन के जरिए किए गए कार्यों की जानकारी दी और बताया कि कोरोना संकटकाल में पीपीई किट बनाने से लेकर हेल्थ इक्विपमेंट मुहैया कराने तक उनके फाउंडेशन के लोगों ने बिना थके लगातार कार्य किया है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget