एक्सप्लोरर

रिलायंस जियो में गूगल कर सकता है 4 अरब डॉलर का निवेश-रिपोर्ट

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि गूगल की भारत में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी के तहत रिलायंस जियो में 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है.

नई दिल्लीः रिलायंस जियो में लगातार नए-नए निवेशकों के आने का सिलसिला जारी है और अब रिपोर्टस आ रही हैं कि गूगल भी इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में 4 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करने वाला है. इसकी भारतीय रुपये में कीमत करीब 30,140 करोड़ रुपये हो सकती है और अगर ऐसा होता है तो ये रिलायंस जियो के लिए बेहद शानदार डील होगी. अब तक रिलायंस जियो 13 निवेश के जरिए 1.1 8 लाख करोड़ रुपये की रकम इकट्ठा कर चुकी है.

आखिरी चरण में चल रही है चर्चा-रिपोर्ट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल की रिलायंस जियो में बातचीत काफी गंभीर स्तर पर चल रही है और यहां तक कहा जा रहा है कि ये चर्चा आखिरी चरण में चल रही है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इसका एलान किया जा सकता है. हालांकि गूगल और रिलायंस जियो दोनों ने ही इस संबंध में कोई भी आधिकारिक टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.

अब तक रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स ने जुटाए 1.18 लाख करोड़ रुपये अगर ये डील पक्की हो जाती है तो फेसबुक के बाद गूगल रिलायंस जियो में सबसे बड़े निवेशक के तौर पर सामने आएगा. बता दें कि फेसबुक ने 22 अप्रैल को रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 44 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का एलान किया था. रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स अब तक अपनी 25.24 फीसदी की हिस्सेदारी को बेच चुकी है और अलग-अलग डील के जरिए अब तक 1.18 लाख करोड़ रुपये जुटा चुकी है.

गूगल की भारत में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बीते सोमवार को ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि वो भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में 10 अरब डॉलर या 75,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करेंगे. इसी के तहत माना जा रहा है कि गूगल रिलायंस जियो में करीब 30,000 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है. हालांकि सुंदर पिचाई से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए न तो हामी भरी और न ही इंकार किया.

किन-किन निवेशकों ने लिया रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सा जियो प्लेटफार्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था. उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने इसमें निवेश किया. बाद में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईएफ और इंटेल ने भी निवेश की घोषणा की. इसके बाद हाल ही में क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस सौदे के साथ रिलायंस जियो प्लेटफार्म्स अब तक 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच चुकी है. जियो ने कुल 1,18,318.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

ये भी पढ़ें

लॉकडाउन के दौरान घरों में बढ़ गई एफएमसीजी प्रोडक्ट की खपत, सर्वे का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget