एक्सप्लोरर

PAN-Aadhar Link: एक अप्रैल 2022 से पैन के साथ आधार लिंक करने पर लगेगा पेनल्टी, सीबीडीटी ने जारी किया नोटिफिकेशन

एक अप्रैल के बाद से पहले तीन महीनों में पैन को आधार के साथ लिंक करने पर 500 रुपये पेनल्टी भरना होगा. इस अवधि के बाद लिंक करने पर 1000 रुपये का पेनल्टी अदा करना होगा. 

Aadhar-PAN Link:  क्या आपने अब तक अपने आधार कार्ड (Aadhar Card) को पैन कार्ड (PAN Card) के साथ लिंक किया है या नहीं. अगर नहीं किया है तो फौरन कर लें वर्ना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एक अप्रैल 2022 से पैन से आधार को लिंक करना जरुरी कर दिया गया है. सीबीडीटी ने नोटिफेकिशन जारी कर इसकी जानकारी दी है. एक अप्रैल 2022 से पैन को आधार के साथ लिंक करने पर पेनल्टी देना होगा. एक अप्रैल के बाद से पहले तीन महीनों के भीतर पैन को आधार के साथ लिंक करने पर 500 रुपये पेनल्टी भरना होगा. इस अवधि के बाद लिंक करने पर 1000 रुपये का पेनल्टी अदा करना होगा. 

सीबीडीटी के इस आदेश के बाद ये साफ है कि सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की तारीखें अब एक्सटेंड नहीं करने जा रही है. आपको बता दें पहले सरकार ये समय सीमा कई बार बढ़ा चुकी है और आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 कर दिया गया था.  लेकिन सीबीडीटी के नोटिफिकेशन के मुताबिक एक अप्रैल 2022 से पैन के साथ आधार लिंक करने पर पेनल्टी भरना होगा. 

आधार के साथ पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर आप म्यूचुअल फंड, डीमैट खाता, बैंक खाता खोलने जैसे काम भी आप नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इन सब के लिए पैन कार्ड जरूरी है. आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक न करने पर अगर पैन कार्ड लॉक हो गया तो आप किसी भी ऐसी सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे, जहां पैन कार्ड अनिवार्य है. इसलिए आपने अभी तक पैन और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है तो जल्द इस काम को पूरा कर लें.

अगर आपको आधार-पैन लिंक करने की तरीका नहीं पता है तो उससे परेशान करने की जरूरत नहीं है. आधार और पैन कार्ड को ऐसे करें लिंक.

आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल https://incometaxindiaefiling.gov.in/ खोलें.

उस पर रजिस्टर करें (यदि पहले से नहीं किया है तो).

आपका पैन (स्थायी खाता संख्या) आपकी यूजर आईडी होगी.

यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें.

एक पॉप अप विंडो खुलेगी, जो आपके पैन को आधार से जोड़ने के लिए होगी.

अगर पॉप अप विंडो नहीं खुली तो तो मेनू बार पर 'प्रोफाइल सेटिंग्स' पर जाएं और 'लिंक आधार' पर क्लिक करें.

पैन के अनुसार, नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसे विवरण का उल्लेख पहले से वहां मिलेगा.

अपने आधार और पैन कार्ड की जानकारी को वेरिफाई करें.

अगर विवरण मेल खाते हैं, तो अपना आधार नंबर दर्ज करें और "लिंक नाऊ" बटन पर क्लिक करें.

एक पॉप-अप संदेश आपको सूचित करेगा कि आपका आधार आपके पैन से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है.

ये भी पढ़ें

Cabinet Meeting: आज केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग से मिल सकती है खुशखबरी, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल और स्कूटर होंगे महंगे, जानें कितने और कब से बढ़ेंगे दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget