एक्सप्लोरर

LIC IRFC यस बैंक समेत 78 स्टॉक्स हो सकते हैं डेरीवेटिव सेगमेंट में शामिल, सेबी करेगा नियमों की समीक्षा

SEBI News Update: पिछले बार डेरीवेटिव सेगमेंट में स्टॉक्स को शामिल करने के नियमों की समीक्षा 2018 में की गई थी. लेकिन उसके बाद से मार्केट कैपटलाइजेशन और टर्नओवर में बड़ी बढ़ोतरी हुई है.

SEBI Update: शेयर बाजार की रेग्यूलेटर सेबी (SEBI) वायदा कारोबार ( Derivatives Segment) में ट्रेड करने वाले शेयरों को शामिल करने या बाहर करने की नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है. एलआईसी, यस बैंक, जोमैटो, जियो फाइनेंशियल, अडानी ग्रीन समेत करीब 78 शेयर्स को डेरीवेटिव सेगमेंट में ट्रेड करने के लिए शामिल किया जा सकता है. डेरीवेटिव सेगमेंट में शेयरों के शामिल किए जाने के तौर तरीकों और नियमों की समीक्षा पिछली बार 2018 में की गई थी. सेबी फिर से डेरीवेटिव सेगमेंट के लिए स्टॉक्स के सेलेक्शन और बाहर करने के नियमों की समीक्षा करने जा रही है. 

डेरीवेटिव सेगमेंट में स्टॉक्स को शामिल करने या बाहर करने के नियमों को रिव्यू करने की समीक्षा के लिए सेबी ने कंसलटेशन पेपर जारी किया है. सेबी ने कहा, पिछले बार डेरीवेटिव में स्टॉक्स को शामिल करने के नियमों की समीक्षा 2018 में की गई थी. उसके बाद से कैश मार्केट के साइज, लिक्विडिटी को प्रतिबिंबित करने वाले मार्केट पैरामीटर यानी, मार्केट कैपिटलाइजेशन और टर्नओवर में भारी बढ़ोतरी हुई है. सेबी ने कंसलटेंशन पेपर में सभी स्टेकहोल्डर्स से डेरीवेटिव सेगमेंट में स्टॉक्स में शामिल करने या बाहर करने को लेकर सुझाव मंगाये हैं. 

प्रस्तावित नियमों के तहत सेबी आर्डर साइज को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 76 लाख से 1 करोड़ रुपये करना चाहता है. मार्केट-वाइड पोजीशन लिमिट को भी 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1250 करोड़ से 1750 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है. सिंगल-स्टॉक डेरीवेटिव के लिए सेबी ने प्रोडक्ट सक्सेस फ्रेमवर्क को भी शुरू करने का प्रस्ताव रखा है. 

फ्यूचर एंड ऑप्शन यानि डेरीवेटिव्स में जिन स्टॉक्स को शामिल किए जाने की संभावना हैं उसे लेकर ब्रोकरेज फर्म नुवामा रिसर्च (Nuvama Research) ऐसे 78 स्टॉक्स की सूची जारी की है. ऐसे संभावित स्टॉक्स में जोमैटो, यस बैंक, आईआरएफसी, अडानी टोटाल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी, एलआईसी, कल्याण ज्वेलर्स, लेमन ट्री होटल्स, एनएमडीसी स्टील, बैंक ऑफ इंडिया, रेल विकास निगम और बीएसई शामिल है. वहीं जिन स्टॉक्स को फ्यूचर एंड ऑप्शन से बाहर किया जा सकता है उसमें वैसे स्टॉक्स शामिल हैं जिनकी फ्लोटिंग लिक्विडिटी बेहद कम है जिसमें बाटा इंडिया, यूनाइटेड ब्रेवरीज, टॉरेंट फार्मा, एमजीएल शामिल है.    

ये भी पढ़ें 

8th Pay Commission: सरकार बनने के बाद अब 8वें वेतन आयोग की तैयारी, सरकारी कर्मचारियों को क्या उम्मीद

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget