एक्सप्लोरर

LIC के निवेशकों की चांदी, पहली बार 1000 रुपये के पार शेयर, इस वजह से ऑलटाइम हाई पर स्टॉक

LIC Stock Price at Lifetime High: एलआईसी के शेयरों में आज निवेशकों को बंपर मुनाफा मिल रहा है क्योंकि ये शेयर अपने ऑलटाइम हाई पर है और पहली बार 1000 रुपये का लेवल भी पार कर चुका है.

LIC Stock Price at Lifetime High: एलआईसी या लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के निवेशकों की आज चांदी ही चांदी हो रही है. एलआईसी के शेयर ऑलटाइम हाई पर आ चुके हैं और एलआईसी के स्टॉक्स में पहली बार 1000 रुपये से पार के लेवल देखे जा रहे हैं. आज एलआईसी के शेयर में 1028 रुपये का लाइफटाइम हाई या ऑलटाइम हाई लेवल देखा जा चुका है. शेयर में इस समय भी शानदार उछाल देखा जा रहा है और ये दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर 67.55 रुपये या 7.14 फीसदी की उछाल के साथ 1,013 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. 

आज ही एलआईसी ने बनाया लाइफटाइम हाई

एलआईसी का शेयर आज 8.8 फीसदी की उछाल के साथ 1028 रुपये प्रति शेयर पर आ गया था जो कि इसका सर्वाधिक उच्च स्तर है. ये शेयर का अभी तक का सबसे हाई लेवल है. लिस्ट होने के एक साल भर से पहले ही शेयर लगातार हर महीने नई-नई ऊंचाई छू रहा है. इसका पिछला कुछ महीनों का रिकॉर्ड देखें तो ये नवंबर 2023 में 12.38 फीसदी उछाल दर्ज कर पाया था और दिसंबर में 22.52 फीसदी की शानदार उछाल के साथ ये शेयर अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रहा है. इसके अलावा पिछले महीने इस शेयर ने 14 फीसदी का बंपर रिटर्न इंवेस्टर्स को दिलाया है और इस महीने के तीसरे कारोबारी सेशन यानी आज ही आज में 8.8 फीसदी की बंपर कमाई कराई है.

23 जनवरी को शेयर निकला था आईपीओ प्राइस से ऊपर

शेयर अपने आईपीओ प्राइस से भी आगे निकलकर उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहा है. 23 जनवरी को इसने अपना आईपीओ प्राइस 949 रुपये तोड़ दिया था और उसके बाद से लगातार शेयर में ऊपरी लेवल देखे जा रहे हैं. मार्केट विशेषज्ञों के मुताबिक एलआईसी का शेयर जिस स्पीड से आगे बढ़ रहा है उससे लग रहा है कि शेयर बहुत जल्दी 1200 रुपये का लेवल पार कर सकता है.

एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन रिकॉर्ड लेवल पर

एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6.50 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका था और ये मार्केट कैप के हिसाब से भारत की छठी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है. वहीं सरकारी लिस्टेड पीएसयू कंपनियों में भी ये सबसे आगे आकर छा चुकी है. 2 बजकर 14 मिनट पर कंपनी का मार्केट कैप 6.39 लाख करोड़ रुपये पर है.

एलआईसी के नाम है देश का सबसे ज्यादा वैल्यू वाला आईपीओ लाने का रिकॉर्ड

भारत के सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के नाम है. एलआईसी ने लंबे इंतजार के बाद मई 2022 में अपना आईपीओ लॉन्च किया था. एलआईसी के आईपीओ का साइज करीब 21 हजार करोड़ रुपये था. एलआईसी के आईपीओ ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का रिकॉर्ड तोड़ा था. साल 2021 में पेटीएम ने बाजार में 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था. इस समय वन97 कम्युनिकेशंस विवादों में घिरी हुई है लेकिन एलआईसी का शेयर दिन-दूनी, रात चौगुनी गति से आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें

UPSC का एग्जाम ज्यादा कठिन या IIT JEE ? आनंद महिंद्रा की पोस्ट से छिड़ी नई बहस, 12th फेल का क्यों किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
Embed widget