एक्सप्लोरर

UPSC का एग्जाम ज्यादा कठिन या IIT JEE ? आनंद महिंद्रा की पोस्ट से छिड़ी नई बहस, 12th फेल का क्यों किया जिक्र

Anand Mahindra X Post About UPSC: आनंद महिंद्रा की हालिया पोस्ट जो भारत के सबसे प्रतिष्ठित और कठिन माने जाने वाले कॉम्पटीटिव एग्जाम यूपीएससी के बारे में है, इसने नेटिजन्स के बीच नई बहस छेड़ दी है.

Anand Mahindra X Post: महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ना सिर्फ देश के शीर्ष उद्योगपतियों में से हैं, बल्कि सम-सामयिक विषयों पर अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं. अब उनकी हालिया पोस्ट जो कि भारत के सबसे प्रतिष्ठित और कठिन माने जाने वाले कॉम्पटीटिव एग्जाम यूपीएससी के बारे में है, उसने नेटिजन्स के बीच देश के कुछ मुख्य एग्जाम्स के बीच कौनसी परीक्षा सबसे कठिन है, इस पर बहस छेड़ दी है. 

पहले जानिए आखिरकार आनंद महिंद्रा ने यूपीएसली को लेकर क्या कहा है, उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि- 

#12th फेल देखने के बाद मैंने चारों ओर देखा और हमारी प्रवेश परीक्षाओं के जैसे कठिनाई के बारे में कई युवाओं से बात की. उनमें से एक आईआईटी से ग्रेजुएट था जो एक बिजनेस स्टार्टअप से जुड़ा है लेकिन उसने यूपीएससी परीक्षा भी दी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपीएससी आईआईटी जेईई से कहीं अधिक कठिन है. मुझे आश्चर्य है कि अगर यह एक आम धारणा है, तो इस स्थिति में इस रैंकिंग को बदलने की जरूरत है!

ग्लोबल रैंकिंग में बदलाव होना चाहिए !- आनंद महिंद्रा 

आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में साफ तौर पर कहा है कि एक छात्र से बात करने के बाद उन्हें लगता है कि ग्लोबल रैंकिंग में बदलाव होना चाहिए. महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन ने दुनिया की 10 सबसे मुश्किल परीक्षाओं पर एक पोस्ट भी साझा किया है. इसमें भारत से तीन शामिल हैं - आईआईटी जेईई नंबर 2 पर, यूपीएससी नंबर 3 पर, और गेट नंबर 8 पर. हालांकि आनंद महिंद्रा ने कहा कि अगर उन्हें जो फीडबैक मिला है, वह है यह सच है तो इसे रिफ्लेक्ट करने के लिए वर्ल्ड रैंकिंग को अपडेट किया जाना चाहिए.

आनंद महिंद्रा ने किया बॉलीवुड फिल्म 12th फेल का जिक्र

जाहिर तौर पर आनंद महिंद्रा ने पिछले साल आई बॉलीवुड फिल्म 12th फेल का जिक्र किया. दरअसल सिनेमाप्रेमियों के बीच ये फिल्म अच्छी चर्चा का विषय बनी थी. इसमें एक आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की कहानी है जो बेतहाशा गरीबी से लड़कर आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते थे और 12वीं कक्षा में एक बार फेल होकर भी इस मुकाम तक पहुंच पाए थे. इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है और फिल्म को बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है. मूवी के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा को भी इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है.

नेटिजन्स के बीच छिड़ गई बहस

आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट के बीच इस मुद्दे पर नई बहस छिड़ गई है और नेटिजन्स इसको लेकर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ का मानना है कि हां - यूपीएससी देश की सबसे मुश्किल परीक्षा है तो कुछ का कहना है कि आईआईटी जेईई को ज्यादा कठिन एग्जाम के तौर पर ही देखा जाना चाहिए क्योंकि ये बेहद कड़ी टेक्निकल परीक्षा है. आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट को अब करीब चार हजार लाइक्स मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें

Service PMI Jan 2024: सर्विस सेक्टर ने की साल की शानदार शुरुआत, 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची गतिविधियां

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget