एक्सप्लोरर

LIC Policy: एलआईसी की इस सिंगल प्रीमियम स्कीम में निवेश का आखिरी मौका, 30 सितंबर को खत्म हो जाएगी पॉलिसी

LIC Policy: एलआईसी की एक शानदार पॉलिसी में निवेश करने की डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है. ऐसे में आपके पास इसमें पैसे लगाने का आखिरी मौका है.

LIC Dhan Vriddhi Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम समय-समय पर कई तरह की स्कीम लॉन्च करता रहता है, जिसके जरिए देश के अलग-अलग वर्ग के लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पॉलिसी खरीद सकते हैं. एक ऐसी ही स्कीम का नाम है एलआईसी धन वृद्धि स्कीम (LIC Dhan Vriddhi Plan). यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान (Single Premium Plan) है, जो 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो जाएगी. अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर इस बारे में जानकारी देते हुए एलआईसी ने बताया है कि यह प्लान 30 सितंबर को खत्म हो रहा है. ऐसे में आपके पास इस स्कीम को खरीदने का आखिरी मौका है. ऐसे में अगर आप इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

क्या है एलआईसी धन वृद्धि पॉलिसी?

एलआईसी धन वृद्धि प्लान एक नॉन-लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सेविंग और सिंगल प्रीमियम प्लान है. इसमें निवेश करने पर आपको सुरक्षा और बचत दोनों का लाभ एक साथ मिलेगा. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में यह परिवार को वित्तीय सहायता देता है. वहीं पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने पर मैच्योरिटी पर आपको एक निश्चित राशि का लाभ मिलता है. इस पॉलिसी को एलआईसी ने 23 जून, 2023 को शुरू किया था.

स्कीम में मिल रहा दो तरह का विकल्प

एलआईसी धन वृद्धि प्लान (Dhan Vriddhi Plan) में निवेशकों को कुल दो तरह का विकल्प मिलता है. पहला जिसमें आपको 1.25 गुना तक सम एश्योर्ड का विकल्प मिलता है. वहीं दूसरे विकल्प में आपको 10 गुना तक सम एश्योर्ड मिल सकता है. यह सम एश्योर्ड डेथ बेनिफिट (Death Benefit) के रूप में मिल सकता है. इस पॉलिसी को आप 10 साल, 15 साल या 18 साल के लिए खरीद सकते हैं. इस पॉलिसी को आप 32 से 60 वर्ष की आयु के बीच खरीद सकते हैं. वहीं मैच्योरिटी के वक्त पॉलिसी को बेसिक सम एश्योर्ड के साथ ही कई और एडिशनल लाभ मिलते हैं.

टैक्स छूट और लोन की भी मिलती है सुविधा

इस स्कीम के तहत निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है. इसके साथ ही पैसों की जरूरत पड़ने पर आपको एलआईसी धन वृद्धि प्लान के बदलने लोन भी प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप भी इस पॉलिसी को खरीदना चाहते हैं तो ऑफलाइन निवेश के लिए किसी एजेंट को संपर्क करें. इसके अलावा कॉमन पब्लिक सर्विस सेंटर से भी पॉलिसी खरीदी जा सकती है. वहीं ऑनलाइन खरीदने के लिए आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर विजिट करें.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल के दाम में गिरावट, गुरुग्राम, आगरा समेत यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
दिवाली पर बॉस ने कर्मचारियों को बांटी Kia Sonet, हरियाणा की कंपनी का कमाल
आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथे के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget