एक्सप्लोरर

एलआईसी ने लॉन्च की 'न्यू जीवन शांति पॉलिसी, सिंगल प्रीमियम में पाएं जीवन भर पैसा

सिंगल प्लान के तहत पॉलिसी होल्डर जब तक जीवित रहेगा तब तक डेफरमेंट पीरियड के तहत उसे मासिक, छमाही और सालाना एन्युटी मिलती रहेगी.

एलआईसी ने 'न्यू जीवनशांति प्लान' के तहत एक नई डेफर्ड एन्यूटी प्लान लॉन्च किया है. यह नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग और इंडिविजुअल सिंगल प्रीमियम प्लान है. प्लान के तहत आपको बाद में जिस दर से पैसा मिलेगा, उसकी गारंटी शुरू में दे दी गई है. एक निश्चित वक्त के बाद आपको यह पैसा जीवन भर निश्चित अंतराल पर मिलता रहेगा.  इस प्लान की बिक्री शुरू हो चुकी है और इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से खरीदा जा सकता है. इसमें दो विकल्प हैं. कोई व्यक्ति खुद अपने लिए एन्युटी प्लान ले सकता है. दूसरे वह अपने निकट संबंधियों के साथ मिलकर ज्वाइंट प्लान ले सकता है.

सिंगल और ज्वाइंट दोनों पॉलिसी 

सिंगल प्लान के तहत, पॉलिसी होल्डर जब तक जीवित रहेगा तब तक डेफरमेंट पीरियड के तहत उसे मासिक, छमाही और सालाना एन्युटी मिलती रहेगी. अगर उसकी मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को डेथ बेनिफिट के तहत पैसा मिलेगा. ज्वाइंट लाइफ के लिए खरीदे गए डेफर्ड एन्युटी प्लान के तहत दोनों व्यक्ति को डेफरमेंट पीरियड के बाद निश्चित अंतराल पर ( जो अंतराल पॉलिसी होल्डर ने चुना है) पर जीवन भर पैसा मिलता रहेगा. हालांकि दोनों की मृत्यु के बाद उनके नॉमिनी को यह पैसा मिलेगा.

पांच लाख रुपये की पॉलिसी लेने पर मिलेगा ज्यादा पैसा 

ज्वाइंट लाइफ प्लान 1.5 लाख रुपये के न्यूनतम भुगतान से खरीदा जा सकता है. इसके तहत सालाना 12 हजार रुपये एन्युटी मिलेगी. इसे मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर लिया जा सकता है. इस पॉलिसी को खरीदने के लिए अधिकतम सीमा नहीं तय की गई है. 5 लाख रुपये से अधिक का प्लान लेने पर एन्युटी रेट अधिक है. अपने ऊपर निर्भर दिव्यांग के लिए न्यूनतम 50 हजार रुपये में यह पॉलिसी खरीदी जा सकती है. पॉलिसी पर एलआइसी से लोन भी लिया जा सकता है. यह योजना 30 से लेकर 79 वर्ष के लोगों के लिए उपलब्ध है.

मिनिमम डेफरमेंट पीरियड 1 साल और अधिकतम 12 साल है. मैक्सिमम वेस्टिंग एज 80 वर्ष रखी गई है. वेस्टिंग एज का अर्थ यह है कि आपको किस उम्र से एन्युटी मिलनी शुरू हो जाएगी. एन्युटी का मतलब है कि डेफरमेंट पीरियड के बाद आपको नियमित अंतराल पर कितना पैसा मिलेगा. डेफरमेंट पीरियड का अर्थ यह है कि पॉलिसी खरीदने के कितने समय बाद एन्युटी मिलनी शुरू होगी.

स्मॉल सेविंग्स स्कीम के घटते ब्याज के बीच VPF क्यों है बेस्ट ऑप्शन, यहां समझें?

सीनियर सिटिजन्स के लिए बैंकों ने और ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम निकाली, जानिए कितना हो रहा है फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Filing: अगर आप अपना आईटीआर फाइल ही न करें तो क्या होगा? क्या फिर भी लगेगी पेनाल्टी, जान लीजिए सच
अगर आप अपना ITR फाइल ही न करें तो क्या होगा? क्या फिर भी लगेगी पेनाल्टी, जान लीजिए सच
Petrol-Diesel Price: क्यों महंगा बिक रहा है पेट्रोल-डीजल, जब सस्ता हो गया है क्रूड ऑयल, आखिर कब तक गिरेगा भाव?
क्यों महंगा बिक रहा है पेट्रोल-डीजल, जब सस्ता हो गया है क्रूड ऑयल, आखिर कब तक गिरेगा भाव?
पैसों का है न बंदोबस्त? शेयर बाजार में कमाई का दमदार मौका, आज से खुल गए 6 कंपनियों के आईपीओ
पैसों का है न बंदोबस्त? शेयर बाजार में कमाई का दमदार मौका, आज से खुल गए 6 कंपनियों के आईपीओ
Ram Mandir Donation: राम मंदिर चंदा चोरी पर बड़ा खुलासा, SBI को पहले ही था शक, फिर भी नहीं बदला गया स्टाफ
Ram Mandir: राम मंदिर चंदा चोरी पर बड़ा खुलासा, SBI को पहले ही था शक, फिर भी नहीं बदला गया स्टाफ

वीडियोज

कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking
Ketan Murder New Update: CCTV और गेट टेस्ट से खुलेगा सच? | Siya Goyal | Pune | Maharastra | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Bihar News: 'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Germany vs Paraguay: फीफा विश्वकप 2026 से जर्मनी की टीम बाहर,ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
FIFA World Cup 2026 से जर्मनी की टीम बाहर, ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
What Is A Babymoon: क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
Train Accident Viral Video: ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
Embed widget