एक्सप्लोरर

LIC की इस पॉलिसी में हर दिन लगाएं सिर्फ 233 रुपये, मिलेगा पूरा 17 लाख का फायदा, जानें कैसे?

LIC Jeevan Labh Policy:एलआईसी (LIC) की ओर से ग्राहकों के लिए कई तरह की खास योजनाएं चलाई जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताएंगे जिसमें आप आसानी से 17 लाख का फंड बना सकते हैं.

LIC Jeevan Labh Policy: एलआईसी (LIC) की ओर से ग्राहकों के लिए कई तरह की खास योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसमें आपको सुरक्षित निवेश के साथ-साथ एक अच्छा फंड भी मिल जाता है. आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही खास पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप रोजाना 233 रुपये जमा करके 17 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं. अगर आप भी बड़ा फंड बनाना चाहते हैं या फिर लखपति बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको छोटा-छोटा निवेश (Small savings scheme) करना होगा, जिसके जरिए आप कुछ ही सालों में बड़ा फंड बना लेंगे. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे 17 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं. 

कौन ले सकता है ये पॉलिसी
इस पॉलिसी को 8 साल से लेकर 59 साल तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है. इसके अलावा जीवन लाभ पॉलिसी में ग्राहकों को 16 से 25 साल तक के लिए प्लान लेना होता है. इस पॉलिसी में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है. वहीं, न्यूनतम आपको 2 लाख रुपये का निवेश करना होता है.

पॉलिसी में मिलती है लोन की सुविधा
अगर आप इस पॉलिसी में 3 साल तक प्रीमियम भरते हैं तो आपको लोन की सुविधा का भी फायदा मिलता है. इसके अलावा प्रीमियम पर टैक्स छूट और पॉलिसी धारक की मृत्यु पर नॉमिनी को बीमित रकम और बोनस के लाभ मिलते हैं.

किस तरह से बना सकते हैं 17 लाख का फंड
इस पॉलिसी में अगर कोई व्यक्ति 23 वर्ष की उम्र में 16 साल के टर्म प्लान और 10 लाख सम एश्योर्ड विकल्प को चुनता है तो उसे 10 साल तक रोजाना 233 रुपये भरने होंगे. इस तरह उसे कुल 855107 रुपये भरने होंगे. यह रकम मैच्योरिटी पर यानि 39 वर्ष की आयु पर दे दी जाएगी जो कि 17,13,000 रुपये होगी.

शेयर बाजार से नहीं है कोई संबध
आपको बता दें इस पॉलिसी का पूरा नाम जीवन लाभ (LIC jeevan Labh, 936) है. एलआईसी की किसी भी पॉलिसी का शेयर बाजार से कोई संबध नहीं होता है. इसमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है. इसकी खासयित यह है कि ये एक लिमिटेड पीरियड प्लान है. इसको आप अपने बच्चों की शादी, पढ़ाई या फिर प्रॉपर्टी के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

डेथ बेनीफिट का भी मिलेगा फायदा
अगर पालिसी धारक की मृत्यु पालिसी अवधि के दौरान होती है और उसने मृत्यु तक सभी प्रीमियम जमा किया है, तो उसके नॉमिनी को मृत्यु लाभ के रूप में मृत्यु पर मिलने वाली बीमित रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडीशन बोनस मिलता है. यानी कि नॉमिनी को अतिरिक्त बीमा राशि मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 

Rakesh Jhunjhunwala ने आज मिनटों में इस स्टॉक से की 900 करोड़ की कमाई, क्या आपके पोर्टफोलियों में भी है शामिल?

SBI दे रहा घर में रखे सोने से कमाई करने का मौका, जानें कैसे और कितना मिलेगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget