एक्सप्लोरर

LIC IPO को लेकर आया ये अपडेट, अगले हफ्ते सरकार करने जा रही बड़ा काम, जानें क्या है खास?

LIC IPO News: देश के निवेशक लंबे समय से एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) का इंतजार कर रहे हैं तो सरकार अगले हफ्ते आईपीओ को लाने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है.

LIC IPO News: देश के निवेशक लंबे समय से एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) का इंतजार कर रहे हैं तो सरकार अगले हफ्ते आईपीओ को लाने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है. सरकार अगले हफ्ते तक बाजार नियामक सेबी के समक्ष जीवन बीमा निगम (LIC) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए दस्तावेजों का मसौदा दाखिल कर सकती है. सेबी की मंजूरी के बाद कंपनी का आईपीओ मार्च में आ सकता है. 

सरकार जमा करेगी डॉक्युमेंट्स
एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि निर्गम का एक हिस्सा एंकर निवेशकों के लिए आरक्षित रखा जा सकता है. निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा कि बीमा नियामक की मंजूरी का इंतजार है. इसके बाद शेयर बिक्री के आकार का विवरण देने वाले दस्तावेजों का मसौदा दाखिल किया जाएगा.

मार्च तक आ सकता है आईपीओ
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) की मंजूरी मिलने के बाद मार्च तक एलआईसी का आईपीओ बाजार में आ सकता है. वही, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) एलआईसी के सुगमता से विनिवेश के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति (FDI) में बदलाव के लिए जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास जाएगा.

एयर इंडिया के निजीकरण से सरकार ने जुटाए 12,000 करोड़
DPIIT के सचिव अनुराग जैन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मामले पर अंतर-मंत्रालयी परामर्श अंतिम चरण में है. चालू वित्त वर्ष के लिए विनिवेश लक्ष्य को घटाकर 78,000 करोड़ रुपये किया गया है, लेकिन इस लक्ष्य को पाने के लिए भी एलआईसी की सूचीबद्धता महत्वपूर्ण है. सरकार अब तक एयर इंडिया के निजीकरण और अन्य सरकारी उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी बिक्री से करीब 12,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.

IPO के आकार पर होगी चर्चा
पांडेय ने कहा कि एलआईसी का अंतर्निहित मूल्य आ गया है और अब इसे भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की मंजूरी का इंतजार है. उन्होंने कहा, ‘‘सात से दस दिन के बीच एलआईसी के आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा (DRHP) दाखिल किया जाएगा. अनौपचारिक रूप से हम विभिन्न मुद्दों पर सेबी से चर्चा करते रहे हैं. आईपीओ के आकार का विवरण डीआरएचपी में होगा.’’

यह भी पढ़ें:
Gold Price: खुशखबरी! आज सस्ता हो गया सोना-चांदी, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें रेट्स

Currency News: आपके पास भी है 500 रुपये का नोट तो फटाफट जान लें ये बात, सरकार ने दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB और Canara Bank ने बदली FD की ब्याज दर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?
PNB और Canara Bank ने बदली FD की ब्याज दर, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा?
छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
छठ पूजा की खरीदारी होगी आसान, Zepto-Blinkit पर मिलेगा सारा सामान
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
हवाई सफर में सरकार का बदलाव, 2027 से विमान के फ्यूल में भी होगी ब्लेंडिंग
विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, RBI ने आसान किए नियम
विदेशी क्लाइंट से कमाई करने वालों के लिए खुशखबरी, RBI ने आसान किए नियम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
पंजाब में AAP के लिए नई मुसीबत, राज्य की महिला विंग हेड और MLA के घर सुबह-सुबह पहुंची ED
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में मोहम्मद आमिर पर लगी सबसे ऊंची बोली, इतने में बिके
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर किसानों का आंदोलन जारी, सरकार को अल्टीमेटम
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Embed widget